{"_id":"5adba4e84f1c1b330a8b5d88","slug":"31524344040-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद आज लेंगी कार्यकर्ताओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद आज लेंगी कार्यकर्ताओं की बैठक
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद आज लेंगी कार्यकर्ताओं की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी रविवार को सुबह 11 बजे अपने हुडा निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेगी। बैठक में दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। ये जानकारी प्रदेश महासचिव सुरेंद्र नंबरदार ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद रविवार को कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली के लिए जिम्मेदारियां सौपेंगी। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा बेकद्री किसानों की हो रही है। अपनी फसल को बेचने के लिए किसान मंडियों में धक्के खा रहे है, लेकिन फसल का दाना भी नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कालाबाजारी करने वालों से मिली हुई है और उनको पिछले दरवाजे से सरसों खरीदवाने के लिए ही किसानों को परेशान कर रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।