फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   300 players left from the district to participate in the Sports Mahakumbh.

Mahendragarh-Narnaul News: खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए जिले से 300 खिलाड़ी रवाना

Tue, 23 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
300 players left from the district to participate in the Sports Mahakumbh.
फोटो नंबर- 25नारनौल ​​स्थित रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम के लिए रवाना होती महिला क्रिकेट टीम।
नारनौल। खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए जिले से करीब 300 खिलाड़ी विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुए। खेल महाकुंभ का आयोजन 24 से 26 सितंबर तक सात जिलों में किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला में टेबल टेनिस, जूडो, वॉलीबॉल, कुश्ती, कराटे व पुरुष हॉकी का आयोजन किया जाएगा। वहीं क्रिकेट व वेटलिफ्टिंग खेल गुरुग्राम, कबड्डी व तीरंदाजी खेल पलवल, खोखो पानीपत में, जिमनास्टिक व स्विमिंग खेल अंबाला में आयोजित किए जाएंगे। खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए 16 सदस्या महिला क्रिकेट टीम गुरुग्राम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

कोच अशोक माधव ने बताया कि महिला क्रिकेट टीम ने गत प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया था और आगामी प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि खेल महाकुंभ में जिले से करीब 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों में उत्साह है। उम्मीद है जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक जीतेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed