फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   25 posts of Kanina fire station are vacant, fire brigade is also reaching from Mahendragarh center.

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना दमकल केंद्र के 25 पद रिक्त, दमकल की गाड़ी भी महेंद्रगढ़ केंद्र से पहुंच रही

Mon, 01 Apr 2024 07:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
25 posts of Kanina fire station are vacant, fire brigade is also reaching from Mahendragarh center.
कनीना। कनीना अटेली रोड पर चेलावास गांव के पास 3 करोड़ 77 लाख की लागत से दमकल भवन बना हुआ है। भवन बनाने के बाद सरकार इसमें दमकल गाड़ी व अधिकारी तथा कर्मचारियों की तैनाती करना भूल गई। दमकल केंद्र में उप दमकल अधिकारी सहित कुल 25 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

दमकल केंद्र होने के बावजूद भी लोगों की सुविधा के लिए महेंद्रगढ़ केंद्र की ओर देखना पड़ रहा है। दमकल भवन का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 24 फरवरी 2019 को खुडाना में आयोजित हुई रैली के दौरान किया था। कनीना कस्बे के पास ही दमकल केंद्र बनने के बाद से क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए इस भवन का निर्माण किया गया था। लेकिन दमकल भवन बनाने के बाद इसमें सरकार अधिकारी कर्मचारियों के साथ फायर की गाड़ियां लगाना भूल गई। एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में 3 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बने दमकल भवन के अंतर्गत 54 गांवों की लगभग एक लाख से भी अधिक की आबादी आती है। गत वर्ष सरसों व गेहूं में आगजनी की 36 घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन

वर्तमान में इस दमकल केंद्र में एक, फायर सब अफसर 21, फायर फाइटर तीन लीडिंग फायरमैन के पद रिक्त हैं। दमकल विभाग महेंद्रगढ़ के सीनियर अधिकारी प्रदीप ने बताया कि कनीना दमकल केंद्र में अभी किसी भी प्रकार की कोई भी पद नहीं भरा गया है अभी वर्तमान में एक आग बुझाने वाली गाड़ी, दो फायर चालक, चार फायर ऑपरेटर महेंद्रगढ़ से भेजे गए हुऐ हैं। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारी 24 घंटे तैयार रहते हैं। रेलवे फाटक की दूसरी तरफ बने हुए दमकल भवन केंद्र में सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब रेलवे फाटक बंद हो और आगजनी की घटना घटने की सूचना मिल जाए। इस पर दमकल विभाग के अधिकारी प्रदीप ने बताया कि इस तरह की घटना घटती है तब महेंद्रगढ़ से गाड़ी पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधा नहीं है दमकल भवन कनीना में
कनीना दमकल भवन में एक वाटर बाउजर, एक काम टेंडर, एक वाटर मिस्ट, एक स्मॉल फायर डेंडर नहीं है। यह सभी गाड़ियां अलग-अलग अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने पर काम आती है कनीना दमकल भवन में इन सभी का अभाव है।
दमकल केंद्र कनीना के अलावा भी जगह-जगह बनने चाहिए फायर हाईटेन
कनीना दमकल केंद्र भवन में एक फायर हाईटेन बना हुआ है यह फायर हाईटेन पानी को एकत्रित करने का स्थान होता है। जब फायर मशीन में पानी खत्म हो जाता है तो वह पानी लेने के लिए वापस कनीना दमकल भवन में ही आती है। अगर इसकी जगह उप नागरिक अस्पताल कनीना, अनाज मंडी, नगर पालिका भवन, बस स्टैंड सहित अन्य जगह फायर हाईटेन बनाई जाए तो आसपास आगजनी की घटना घटने पर फायर वाहन में पानी खत्म होने पर तुरंत पानी भर के उसे आग को बुझाया जा सकता है। अब वर्तमान में कहीं भी आगजनी की घटना घटती है तो फायर वाहन में पानी खत्म होने पर वापस आकर कनीना दमकल केंद्र से ही पानी भरकर वापस आगजनी की घटना पर पहुंचना पड़ता है।

दमकल केंद्र कनीना में महेंद्रगढ़ से सुविधा दी जा रही है। वहां पर 24 घंटे अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कनीना खंड में कोई भी आगजनी की घटना घटती है तो समय पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक कनीना दमकल केंद्र में कोई नियुक्ति नहीं होती है तब तक महेंद्रगढ़ दमकल केंद्र द्वारा सुविधा दी जाएगी।
प्रदीप, दमकल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed