फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   235 children and 42 pregnant women vaccinated

Mahendragarh-Narnaul News: 235 बच्चों और 42 गर्भवतियों को लगाए टीके

Tue, 24 Jun 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
235 children and 42 pregnant women vaccinated
नारनौल।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए 23 से 28 जून तक स्पेशल प्रतिरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार को जिले में 235 बच्चों और 42 गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्पेशल प्रतिरक्षण सप्ताह के दौरान उन सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा जो किसी कारणवश टीकाकरण से छूट गए थे। अब शून्य से दो साल तक के सभी बच्चों को रूटीन प्रतिरक्षण तथा गर्भवती महिलाओं व 5, 10 व 16 साल के बच्चों को टेटनस-डिप्थीरिया (टीडी) के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि कि जिले में 16 जून से 31 जुलाई तक दस्त रोको अभियान चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य है दस्तों की वजह से जीरो मृत्यु दर प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम में पूरे जिले में लगभग 90 हजार बच्चों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में आशा वर्कर पांच साल तक के सभी बच्चों को ओआरएस के पैकेट तथा जिंक की गोलियां घर-घर जाकर वितरित कर रही है। वहीं ओआरएस का घोल बनाने की विधि बताई जा रही है।


उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी बच्चे का टीकाकरण नहीं हुआ वो अपने बच्चों को इस सप्ताह टीका जरूर लगवाए ताकि बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सकें। इसके साथ बच्चों को दस्त होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed