{"_id":"5c927d83bdec22144002e0ab","slug":"21553104259-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरी, रोड़ी व पत्थर के अवैध भंडारण में संलिप्त लोगों पर अधिकारी रखे नजर: एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरी, रोड़ी व पत्थर के अवैध भंडारण में संलिप्त लोगों पर अधिकारी रखे नजर: एडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में बजरी, रोड़ी व पत्थर के अवैध ढंग से भंडारण करने में संलिप्त लोगों पर अधिकारी पैनी नजर रखें। ऐसे काम करने वालों पर औचक निरीक्षण करके सख्त कार्रवाई करें। ये निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगरानी टीम के नोडल अधिकारी विक्रम सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में खनन विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक में दिए।
एडीसी ने कहा कि अधिकारी समय-समय पर भंडारण का औचक निरीक्षण करें। अधिकारी सरपंच व नंबरदारों को स्पष्ट निर्देश दें कि वे भी अवैध खनन के गलत भंडारण व आवागमन की सूचना जिला प्रशासन को दे। अवैध खनन के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले विस्फोटक पदार्थ का रिकार्ड भी चेक किया जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन को रोकने में सहयोग करें। जिले में संचालित क्रशर ओर ग्राईंडिग यूनिट भी प्रदूषण विभाग की शर्तों के आधार पर ही चलने चाहिए।
एडीसी ने खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में संचालित क्रशर एवं ग्राईंडिग यूनिट पर पत्थर की वैध खरीदारी पैरामीटर के अनुसार ही हो। इस अवसर पर जिला खनन अधिकारी नीरज कुमार, डीएफओ राजेश कुमार, रेंज अधिकारी नारनौल रजनीश कुमार, नांगल चौधरी महेंद्रगढ़ व नारनौल के तहसीलदार के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।