{"_id":"5a218b8e4f1c1bc45b8b9a39","slug":"21512147854-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से टकराई कार, मिश्रवाड़ा के पांच युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से टकराई कार, मिश्रवाड़ा के पांच युवक घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर से टकराई कार, पांच युवक घायल
-शादी समारोह के बाद अपने घर जा रहे थे वापस
फोटो नंबर 18 व 19
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के हीरो होंडा चौक पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुए हादसे में शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों का नागरिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं इस हादसे के बाद इस मुख्य मार्ग पर कई देर तक वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पांचों युवक शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे।
वीरवार रात को मोहल्ला मोती नगर स्थित रामेश्वर गार्डन में शादी समारोह था। रात भर शादी में काम करने के बाद शादी वाले परिवार के ही पांच युवक आई-10 कार में सवार होकर चाय पीने के लिए शुक्रवार सुबह रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल चले गए। वहां से वे सुबह आठ बजे होंडा चौक से होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान होंडा चौक पर उनकी कार की टक्कर एक डंपर से हो गई। इसमें कार सवार मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी हेमंत कुमार (34) पुत्र हरिसिंह, पारस (29) पुत्र सुभाषचंद्र, दीपक शर्मा (25) पुत्र घनश्याम शर्मा, चंद्र शर्मा (29) पुत्र विजय कुमार व देवस्थान निवासी दिवित कुमार (25) पुत्र घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस हादसे के कारण चौक पर कई देर तक जाम भी लगा। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।