फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खनन अधिकारी को भेजी अवैध खनन करने की शिकायत

खनन अधिकारी को भेजी अवैध खनन करने की शिकायत

Thu, 30 Nov 2017 02:58 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खनन अधिकारी को भेजी अवैध खनन करने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निजामपुर। क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवास व मौखुता की सीमा से जा रही डाबला सिंघाना रेलवे लाइन के क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा अवैध रूप से बजरी का खनन कार्य करने की शिकायत ब्राह्मणवास निवासी शिवताज शर्मा ने जिला खनन अधिकारी नारनौल को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उसने कहा है कि उसकी जमीन के साथ लगती रेल विभाग की जमीन में खनन माफिया अवैध रूप से खनन कर रहा है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

शिवराज शर्मा ने बताया उसकी जमीन डाबला सिंघाना रेलवे लाइन के साथ लगती है। खनन माफिया रात के समय इस क्षेत्र में से अवैध रूप से खनन कर रहा है। इनको रोकने पर ये लोग नहीं मानते ऐसे में भारतीय रेल की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। अगर समय रहते इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो सरकार की रेलवे की जमीन गड्ढों में तब्दील हो जाएगी। उसने बताया कि इसकी जानकारी गांव के सरपंच को भी दी गई है। खनन विभाग अभी तक इनके खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही करने से बचता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed