फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   214 planted Corona vaccine, Deputy Commissioner inspects civil hospital

214 को लगा कोरोना का टीका, उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर किया निरीक्षण

Sat, 16 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
214 planted Corona vaccine, Deputy Commissioner inspects civil hospital
टीका लगवातीं डॉ. आशा शर्मा। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद कोविड-19 से बचाव के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर जिला महेंद्रगढ़ में भी इस अभियान की शुरुआत की गई। जिला स्तर पर उपायुक्त अजय कुमार ने खुद नागरिक अस्पताल नारनौल में पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। यह अभियान नागरिक अस्पताल नारनौल, उपमंडल अस्पताल महेंद्रगढ़ और कनीना में एक साथ शुरू किया गया। प्रथम चरण में हर रोज पहले से ही पंजीकृत 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। शाम चार बजे तक कनीना में 55, नारनौल में 75 और महेंद्रगढ़ में 84 नागरिकों को टीका लगा है। जिले में कुल 214 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल अस्पताल में पहला टीका सफाई कर्मचारी विमला देवी दूसरा पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा की बेटी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा और तीसरा टीका मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को लगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। शुरुआती अभियान में 4614 नागरिकों को टीका लगेगा, जिसमें सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी, आशा व आंगनबाड़ी वर्कर शामिल है। दूसरा टीका निर्धारित दिन पर लगवाया जाना आवश्यक है। टीका लगने के बाद लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद भी हम सबको कोरोना के प्रति अपना उचित व्यवहार रखना है। मास्क पहने रखना है। हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोना है। सामाजिक दूरी का ख्याल रखना है। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत खुद को दूसरों से अलग रखें वह जांच कराएं। उन्होंने कहा कि अगर इस संबंध में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1075 पर डायल करके जानकारी ली जा सकती है।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के लिए फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। शाम चार बजे तक कनीना में 55, नारनौल में 72 और महेंद्रगढ़ में 84 नागरिकों को टीका लगा है। जिले में अभी तक 5620 वैक्सीन मिली है, इनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार भंडारण किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सभी हेल्थ केयर वर्कर (डॉक्टर, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी वर्कर) को टीका लगाया जाएगा। अन्य को अगले राउंड में प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए इनका डेटाबेस एकत्रित करने का कार्य कर लिया गया है। इसके साथ ही 50 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति को भी चरणबद्व तरीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed