{"_id":"5c1e8cebbdec2256f74c4519","slug":"201545506027-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरी के शहीद का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरी के शहीद का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। गांव कपूरी वासी और भारतीय सेना में बतौर हवलदार शरीफखां 37 वर्ष जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा सेक्टर में पेट में दर्द होने से मृत्यु हो गई। उनका शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका शव शनिवार सुबह गांव में पहुंचा तो मातम पसर गया। महेंद्रगढ़ से आए मोलवी मुबारक हुसैन की ओर से मुस्लिम धर्म के अनुसार जनाजे की सभी रस्में अदा की गई।
जम्मू कश्मीर से मय्यत के साथ आए सूबेदार नोशाद ने बताया कि 20 ग्रेनेडियर हवलदार शरीफखां 19 दिसबंर को ऑपरेशन टास्क में शामिल था और दिन के करीब ढाई बजे उन्हें अचानक पेट दर्द के चलते आर्मी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। शरीफखां 1998 में जबलपुर से बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। जुलाई-अगस्त में छुट्टी काटकर गया था। वह क्रॉस कंट्री का तेज धावक था। पिछले छह माह से उनकी ड्यूटी बांदीपोरा में थी।
उनका शव शुक्रवार को हवाई जहाज के माध्यम से कुपवाड़ा से दिल्ली लाया गया था। दिल्ली से सेना के वाहन में शनिवार को कपूरी लाया गया। शरीफ खां अपने पीछे पिता इमामुद्दीन, माता अंगूरी बेगम, तीन बच्चे फरीयाद, इरफान और बेटी शहनाद, पत्नी मदीना बेगम, भाई सब्बीरखां को छोड़ गया। शब्बीर खां भारतीय सेना में तैनात है। जिसकी ड्यूटी लेह-लद्धाख में है।
विज्ञापन
उनके जनाजे में अटेली हलके की विधायक एवं हरियाणा विधान सभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि शरीफ खां ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कब्रिस्तान की चारदीवारी करने की घोषणा करते हुए उनके पिता इमामुद्दीन की मेहनत की इदाद दी। जिन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए अपने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने शहीद के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को साहस दिया।
जनाजे के समय विभिन्न प्रकार की नमाज अदा कर शरीफखां को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम समय में उनकी पार्थिव देह को जिला प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित किया उसके बाद अटेली हल्के की पूर्व विधायक एवं सीपीएस अनिता यादव, कप्तान एपीएस रंधावा, सैनिक बोर्ड के विजय कुमार, आरआरसीएम स्कूल के संचालक रोशन लाल यादव, पूर्व विधायक नरेश यादव, रोशनलाल ने पुष्प चक्र अर्पित सलामी दी। चार मैक सिख बटालियन हिसार से आई 19 जवानों की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर सशस्त्र सलामी दी, जिसका नेतृत्व कप्तान एपीएस रंधावा और सूबेदार हरि यादव कर रहे थे।
इस मौके पर पटवारी उमेद सिंह जाखड़, हवलदार संजय कुमार, निर्मल सिंह, गुरुविंद्र सिंह, सरपंच सतपाल सिंह, सूबेदार लक्खू सिंह, लख्मी चंद मोहनपुर, राज सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, राजकुमार यादव, हंसराज यादव, सुक्रमपाल, कृष्ण सिंह, सलीमखां, शाब्बीरखां, नुसरत खां उपस्थित थे।