फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किसानों ने सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़वाने की मांग

किसानों ने सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़वाने की मांग

Sun, 16 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़वाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नेशनल हाईवे के निर्माण में गांव बड़गांव, बड़कोदा, कुतबापुर के किसानों ने मुआवजा राशि बढ़वाने की मांग को लेकर शनिवार को सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त के नाम सीटीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे के निर्माण में गांव बड़गांव, बड़कोदा व कुतबापुर की अधिग्रहण की गई जमीन की मुआवजा राशि में सरकार भेदभाव कर रही है। इन गांवों की अधिगृहित की गई जमीन की मुआवजा राशि सरकार ने 32 लाख 48 हजार रुपये रखी है, जबकि इनके साथ लगते पड़ोसी गांव नीरपुर व सुराण की जमीन की मुआवजा राशि एक करोड़ 72 लाख रुपये रखी है।

सरकार एक ही क्षेत्र में किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। इन गांवों में अधिकतर लोग कृषि पर आधारित है। सरकार ने जमीन के कलेक्टर रेट बहुत कम लगाकर किसानों के साथ धोखा कर रही है। जबकि साथ लगते दूसरे गांव लहरोदा, नसीबपुर, नीरपुर व सुराणा की जमीनों के रेट बहुत ज्यादा है। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि हमें भी पड़ोसी गांवों के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। अगर सरकार ने इन गांवों के किसानों के साथ भेदभाव किया तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed