{"_id":"5c1009d6bdec224155406b4a","slug":"201544554966-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को दिया नई ईवीएम मशीन व वीवीपैट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को दिया नई ईवीएम मशीन व वीवीपैट का प्रशिक्षण
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में जिले के अधिकारियों को नई ईवीएम मशीन व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी बूथों पर ईवीएम-वीवीपैट मशीन का प्रयोग होगा। इसमें मतदाता को सात सेकेंड के लिए जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, उसका निशान व सीरियल नंबर दिखेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि मतदाता के मन में किसी भी प्रकार की शंका न रहे। इसी शंका को दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। सभी अधिकारी पहले राउंड में पूरा ध्यान लगाकर प्रशिक्षण ले ताकि आने वाले चुनावों के दौरान सभी मशीनों से अच्छी तरह से वाकिफ हो जाए। एसडीएम ने कहा कि दूसरे राउंड में अब जिले में खंड व ग्राम स्तर पर भी लोगों को दिखाया जाएगा। जिससे हर मतदाता पहले ही इसके लिए तैयार रहे। इसके लिए अलग-अलग टीमें भेजी जाएंगी। इस मौके पर डीआरओ सतीश यादव व चुनाव कार्यालय से कानूनगो रामफल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।