{"_id":"5ad253ea4f1c1b61098b4928","slug":"201523733482-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने में शामिल छात्रा मनीषा की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों ने किया रोहतक रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने में शामिल छात्रा मनीषा की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों ने किया रोहतक रैफर
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने में शामिल मनीषा की तबीयत बिगड़ी, रेफर
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीटेक के विद्यार्थियों को धरना छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार छात्रा मनीषा की तबीयत बिगड़ गई। विद्यार्थियों की तबीयत खराब होने के चलते शनिवार को भूख हड़ताल पर नहीं बैठे। छात्रा को ईलाज के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती किया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के लिए रेफर कर दिया। डॉ. अंकित ने बताया कि छात्रा गले में दिक्कत बता रही है। उसके बलगम में खून भी आ रहे हैं। जांच के लिए उसे रोहतक रेफर किया है।
उल्लेखनीय हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीटेक के विद्यार्थी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर 9 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। विवि प्रशासन के अनुसार उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं। कई मांगों पर कार्य शुरू भी हो चुका है। किंतु विद्यार्थी विवि प्रशासन से संतुष्ट नहीं हुए। विद्यार्थियों ने बताया कि विवि ने लैब स्थापित करने के लिए 6 से 8 महीने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि 20 दिन के अंदर ही लैब स्थापित हो ताकि उनकी पढ़ाई अच्छे से हो सके।