{"_id":"5a5ba97c4f1c1b61268b469f","slug":"201515956604-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामविलास 2
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। बाबा भूरास्था मंदिर राठीवास के नजदीक जोहड़ में चार बड़े वाटर टैंक लगा कर सतनाली क्षेत्र के 22 गांवों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए नहरी पानी पर आधारित झगड़ोली नहर से राठीवास जोहड़ तक पाइपलाइन दबा दी गई है। इस कार्य के लिए 130 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसके अलावा गांव रिवासा में हिसार पशु चिकित्सा संस्थान का एक पशु चिकित्सा रिसर्च सेंटर की भी स्थापना की जाएगी। इसकी भी राशि मंजूर हो चुकी है। उक्त विचार शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को जयराम सदन में आयोजित प्रेस मीटिंग में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों को गाय, गंगा, गीता, गायत्री से परहेज है। देश में करीब 65 वर्षों तक अपने स्वार्थों के निहित राज करने वाली कांग्रेस पार्टी से जनता-जनार्दन का मोह भंग हो चुका है तथा देशवासियों ने देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का फैसला लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बीजेपी एवं संघ के लोगों को आतंकवादी बताने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एवं संघ सदैव वसुधैव कुटुंबम की नीति पर चलते हैं तथा बीजेपी एवं संघ के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए समूचे राष्ट्र के हित सबसे ऊपर हैं। इस अवसर पर नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव, चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, बीजेपी जिलाध्यक्ष शिवकुमार महता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरला यादव, जिला प्रमुख राजेश देवी, नपा चेयरपर्सन रीना बंटी, सतनाली पस चेयरपर्सन मोनिका नागर, चेयरमैन डालू सिंह, वाईस चेयरमैन सूरत सिंह, नपा वाईस चेयरमैन रमेश बोहरा, विक्की खुडाना, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन खैरवाल, पार्षद डा़ तरूण, पार्षद सुरेंद्र बंटी, अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना, डा. कृष्ण भिंडी, छोटू सैनी, मास्टर सुरेंद्र नागर, मास्टर गगन सैनी, शकुंतला महायच, राधे मोहन सेठ, अशोक चौधरी, मुकेश चौधरी आदि उपस्थित थे।