{"_id":"5a4919664f1c1b3c3d8c0ecb","slug":"201514740070-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 जिलों के गेस्ट टीचरों ने ईएम नगरी में किया जोरदार प्रर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 जिलों के गेस्ट टीचरों ने ईएम नगरी में किया जोरदार प्रर्शन
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह जिलों के गेस्ट टीचरों ने शिक्षा मंत्री की नगरी में किया प्रदर्शन
महेंद्रगढ़। गेस्ट टीचरों ने रविवार को शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की गृह नगरी में प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर प्रदेश के 12 जिलों के अतिथि अध्यापकों ने भाग लिया। गेस्ट टीचर्स ने लगभग 3 घंटे भाषण बाजी कर सरकार के खिलाफ भडास निकाली। इसके बाद राव तुलाराम चौक पर उन्होंने कनीना के एसडीएम विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा और शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
रविवार कोक राज्य के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम जिलों के हजारों गेस्ट टीचर महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क के सामने एकत्र हुए। इस दौरान प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाये। अतिथि अध्यापक नेताओं ने अपने साथी अध्यापकों से कहा कि वे अपनी स्थायी नियुक्ति व समान काम -समान वेतन की मांग को लेकर पिछले एक दशक से भी अधिक समय से संघर्ष कर रहे हैं मगर सरकार ने अभी तक उनकी समस्या का कोई हल निकाला है। ऐसी स्थिति में वे तनावपूर्ण जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार ने उन्हें स्थायी नियुक्ति देने का वायदा किया था मगर सत्ता संभालने के बाद वह अपने वायदे से मुकर गई। अध्यापक नेताओं ने कहा कि आज वे महेंद्रगढ़ की धरती पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां से वे अपना हक लेकर ही जाएंगे। नेताओं के ये बयान सुनकर पुलिस भी चौकन्ना हो गई और मोर्चा संभाल लिया। आज महेंद्रगढ़ के एसडीएम यहां उपस्थित नहीं थे, इसलिए कनीना के एसडीएम संदीप सिंह महेंद्रगढ़ पहुंचे और उन्होंने अध्यापक नेताओं से बातचीत का सिलसिला शुरू किया। इस मौके पर स्थानीय डीएसपी सतेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
शिक्षामंत्री से 5 को चंडीगढ़ मिलेंगे गेस्ट टीचर्स
शिक्षामंत्री के नजदीकी कैलाश शर्मा पाली रविवार को प्रशासन, गेस्ट टीचर एवं मंत्री के बीच मध्यस्ता की भूमिका निभाई। कैलाश पाली ने शिक्षमंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने 5 जनवरी को चंडीगढ़ मिलने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम ने भी मंत्री से बात की। एसडीएम ने मंत्री का जो संदेश आया वह अध्यापकों को मौके पर ही बताया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ने कहा कि अतिथि अध्यापकों का एक प्रतिनिधि मंडल पांच जनवरी को उनसे चंडीगढ़ में बातचीत के लिए मिल सकते हैं।
विज्ञापन
अध्यापकों ने दी चेतावनी
एसडीएम के आश्वासन मिलने के बाद अध्यापकों ने अपनी सहमति जताते हुये चेतावनी दी कि यदि उस दिन उनकी मांगों का समाधान नहीं निकला तो राज्य में कार्यरत्त 14 हजार से अधिक अतिथि अध्यापक 7 जनवरी को सीएमसीटी करनाल में अपनी प्रदेश स्तरीय रैली कर आगामी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेंगे। अध्यापक नेताओं ने यह भी कहा कि पिछले 60 दिनों से महेंद्रगढ़ में अतिथि अध्यापकों का क्रमवाइज चार जिलों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना उनकी मांगे माने जाने तक चलता रहेगा।
12 वर्षों से कर रहे हैं पक्का होने का इंतजार
2005 में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 22 हजार गेस्ट टीचर लगाए थे। इनमें अब 14000 गेस्ट टीचर रह गए हैं। कुछ गेस्ट टीचर दूसरी नौकरी लग गए जबकि कुछ सेवानिवृत तथा कुछ की मौत हो चुकी है। सरकार की ओर से जेबीटी गेस्ट टीचर को 21715रुपये, टीजीटी 24000रुपये तथा पीजीटी को 29000रुपये प्रति माह वेतन के रूप में दिए जा रहे हैं।
ये लिखा ज्ञापन में
एसडीएम को दिए ज्ञापन में गेस्ट टीचर हरियाणा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले 12 वर्षों से अतिथि अध्यापक अपनी मेहनत एवं लगन से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इनके प्रयासों से सरकारी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा है एवं सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है लेकिन हरियाणा में वर्तमान भाजपा ने सत्ता में आने से पहले चुनाव में अतिथि अध्यापकों को एक कलम से पक्का करने का वायदा किया था किंतु सरकार बने हुए साढ़े तीन वर्ष बीत गए किंतु सरकार ने अभी तक अतिथि अध्यापकों की सेवाएं न तो नियमित किया न ही सरकार ने समान काम समान वेतन दिया। सरकार गेस्ट टीचर को पक्का करें जब तक पक्का नहीं हो जाए तब तक समान काम समान वेतन दिया जाए।