फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रामलीला मंचन के लिए हुई सदस्यों की बैठक

रामलीला मंचन के लिए हुई सदस्यों की बैठक

Sat, 19 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन के लिए हुई सदस्यों की बैठक
रामलीला मंचन की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा के मंचन के संबंध में शुक्रवार को सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण हरित ने की। बैठक में भगवान राम की लीला की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। इसमें सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में कमेटी के प्रधान ने मंच की सभी तैयारियों के संबंध में जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी।

प्रधान ने बताया कि 19 अगस्त से रामलीला की रिहर्सल शुरू की जाएगी। बैठक में सचिव जगदीश भारद्वाज ने कहा कि जो भी भगवान की लीला के मंचन में भाग लेना चाहते हैं, वे रिहर्सल में जरूर भाग ले क्योंकि बगैर रिहर्सल किए किसी भी अभिनय में जान नहीं आ सकती। शंभु दयाल गर्ग ने कहा कि सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को संभालते हुए भगवान राम के इस कार्य में तन मन से जुट जाए। इस मौके पर विष्णु शर्मा, श्यामलाल सैनी, तेजप्रकाश सोनी, अशोक पांडे, उमाशंकर, मीरा बहन, रमन शर्मा, तरुण सोनी, अनिल चौहान, राजेश सोनी, बलवंत सैनी तथा अनिल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed