फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को छोडने का संकल्प ले लोग: मुनि

अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को छोडने का संकल्प ले लोग: मुनि

Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को छोडने का संकल्प ले लोग: मुनि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। प्रवचन में आने वाले वाला प्रत्येक व्यक्ति अगर एक-एक बुराई का त्याग कर दे तो वह समझेंगे की उनका प्रवचन देना सफल हो गया। यह बात धर्ममुनी महाराज ने शनिवार को मानक चौक स्थित जैन स्थानक भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जैन संत किसी से एक रुपये लेते नहीं केवल पेट के लिए भोजन लेते हैं वो भी घर-घर जाकर उदर पूर्ति के लिए। अगर देना ही है तो अपनी बुराईयों का त्याग करके इस चातुर्मास को स्वर्णिम करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग स्थानक भवन में आ रहे हैं। अगर वे अपने अंदर व्याप्त एक-एक बुराई को छोड़ने का संकल्प लें तो यह शहर कितना सुंदर व निर्मल बन जाएगा। मुनि ने कहा कि प्रवचन के दौरान सुनी गई बातों का थोड़ा अंश भी प्राणी के अंदर रह जाए तो उसकी काया पलट हो सकती है। माता-पिता का कर्तव्य है कि वो अपनी संतान को धर्म के मार्ग पर चलाएं। पैसा तो आनी-जानी चीज है। संस्कार हमेशा प्राणी के साथ रहते हैं। धनवान घर के प्राणी अधिक संस्कारवान हो उसकी कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि निम्न घर में जन्म लेकर भी अनेक भव प्राणियों ने तीर्थकर गोत्र को प्राप्त किया है। इसलिए धर्म ही शाश्वत है धर्म का शरण कभी नहीं छोडना चाहिए। मुनिश्री ने कहा कि संसार में मतलब की दोस्ती है गलत कार्य में साथ देने वाले तो अनेक मिल जाएंगे, लेकिन सही मार्ग पर चलाने वाले दोस्त बिरले ही मिलते है। धर्म का मार्ग कठिन जरूर है क्योंकि इस मार्ग पर चलने वाले प्राणी को मान, माया, मोह कषाय जैसी बुराईयों का त्याग करना पड़ता है, लेकिन जो सौभाग्यशाली प्राणी इस मार्ग पर आगे बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed