{"_id":"672124c3c9551b139708904c","slug":"200-bags-of-dap-distributed-at-cooperative-society-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117638-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कोऑपरेटिव सोसाइटी पर 200 बैग डीएपी वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कोऑपरेटिव सोसाइटी पर 200 बैग डीएपी वितरित
Tue, 29 Oct 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-25खाद के लिए नारनौल केंद्र पर लगी किसानों की लाईन। संवाद
नारनौल। अनाज मंडी में बने सरकारी केंद्र पर डीएपी खाद का वितरण मंगलवार को सुचारू रूप से किया गया। मंगलवार को केंद्र पर वितरण के लिए करीब 200 डीएपी बैग का स्टॉक उपलब्ध था। वहीं खाद लेने के लिए भी कम किसान केंद्र पर पहुंचे, जिस कारण सुगमता के साथ खाद का वितरण किया गया।
आगामी दो से तीन दिन में फिर से डीएपी बैग की गाड़ी आने की संभावना है। क्षेत्र में इस समय रबी फसल की बीजाई का कार्य किया जा रहा है। फसल की अच्छी पैदावार के लिए किसान बीजाई से पहले खेतों में डीएपी खाद का छिड़काव करते हैं। लेकिन डीएपी खाद का वितरण निरंतर रूप से नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को करीब दो हफ्ते बाद दो हजार डीएपी बैग आए थी। जिसकी सूचना मिलने पर गत शनिवार को बहुत अधिक संख्या में किसान अनाज मंडी स्थित सरकारी केंद्र पर पहुंच गए थे। इस दौरान किसानों और कर्मचारियों के बीच हंगामा देखने को भी मिला। व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। वहीं गत शनिवार को अधिक संख्या में किसान आने के कारण रात करीब 10 बजे तक खाद का वितरण किया गया। किसानों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि निरंतर रूप से खाद का वितरण किया जाए ताकि किसानों को आसानी से खाद मिल सके।