{"_id":"5cd46eefbdec2207863aa9c9","slug":"191557425903-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल सप्लाई नहीं होने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, आधे घंटे सड़क मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल सप्लाई नहीं होने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, आधे घंटे सड़क मार्ग किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। निजामपुर रोड पर पुल के निर्माण कार्य के चलते मोहल्ला सलामपुरा में 20 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से महिलाओं का गुस्सा सड़क पर आ गया। महिलाओं ने वीरवार को कोरियावास मोड़ के निकट सड़क मार्ग जाम कर रोष जताया। आधे घंटे तक लगे इस जाम के दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इससे वाहन चालकों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची ट्रैफिक एसएचओ बीना राणा ने महिलाओं को जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
रोड जाम कर रही महिलाओं का कहना था कि मोहल्ला सलामपुरा में आने वाली मुख्य पेयजल लाइन कई दिन पहले निजामपुर रोड पर पुल के निर्माण के लिए खुदाई करते समय टूटी पड़ी है। तभी से सलामपुरा की पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। इससे मोहल्ले के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग ने टूटी लाइन को ठीक नहीं करवाया है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाने के लिए उन्हें रोड जाम करना पड़ा। महिलाओं का कहना था कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द टूटी लाइन को ठीक करवा मोहल्ले की पेयजल सप्लाई चालू करवाएं। ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पीने का पानी मिल सके।
वर्जन
निजामपुर रोड पर पुल के निर्माण के चलते पेयजल सप्लाई लाईन को हटाई गई थी। पुल के निर्माण में लगभग दो महीने का समय लगेगा। मोहल्ले में पानी की सप्लाई के लिए पुल के दूसरी तरफ से पाइप लाइन डाली जाएगी। इसमें तीन-चार दिन का समय लगेगा। इसके बाद मोहल्ले में सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- गोपाल सिंह, एसडीओ जनस्वाथ्य विभाग