फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   क्षेत्र में हुई हल्की बारिश, कई जगहों पर ओले गिरने से फसलों में नुकसान

क्षेत्र में हुई हल्की बारिश, कई जगहों पर ओले गिरने से फसलों में नुकसान

Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में हुई हल्की बारिश, कई जगहों पर ओले गिरने से फसलों में नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में पिछले तीन दिन के बाद फिर मौसम ने करवट लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अटेली क्षेत्र में इस मौसम में दूसरी बार ओलावृष्टि होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। वीरवार दोपहर बाद हुई बारिश से अटेली क्षेत्र के अनेक गांवों में ओलावृष्टि हुई है। इससे सरसों, चने व गेहूं की फसलों में 20 से 30 प्रतिशत नुकसान होने के संभावना जताई जा रही है। हालांकि डार्क जोन नारनौल व नांगल चौधरी में हल्की बूंदाबांदी रहने से फसलों में अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बादलों की गड़गड़ाहट से किसानों के चेहरों पर मायूसी नजर आ रही है।
क्षेत्र के गांव नावदी, तिगरा, रामपुरा, कांटी व खेड़ी में हुई ओलावृष्टि से सरसों व सब्जी की फसल में नुकसान होने की आशंका है। गत दो दिनों से आसमान में बादल छाये हुए थे। वीरवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे जिससे कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। दिनभर तेज हवा चलने से बारिश की आंशक बन रही थी। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ मौसम से अचानक करवट ली। करीब तीन बजे क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। अटेली क्षेत्र में बारिश के साथ गांव नावदी, तिगरा, रामपुरा, कांटी व खेड़ी, गुजरवार, भोडी, सलीमपुर में ओलावृष्टि हुई। जिससे किसानों की फसलों में करीब 20 से 30 प्रतिशत नुकसान की संभावना जताई जा रही है। इस समय सरसों की फसल पकाव की तरफ खड़ी है। ऐसे में ओलावृष्टि फसलों के लिए हानिकारक साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम मे बेरुखी बनी रहेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड कृषि विकास अधिकारी हरीश यादव ने बताया कि हल्की ओलावृष्टि से फसलों को 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। अधिक जानकारी तो फसल को देखने के बाद ही लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed