{"_id":"5c34f4b9bdec2256c0653c08","slug":"191546974393-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडडा पार्क में एकत्र होकर निकाला रोष मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडडा पार्क में एकत्र होकर निकाला रोष मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन संबंधित सीटू, मजदूर यूनियन इंटक, आशा वर्कर यूनियन (सीटू) और शिक्षा विभाग के लिपिक कर्मचारी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए। हुड्डा पार्क से प्रदर्शन करते हुए राव तुलाराम चौक तक गए।
उसके उपरांत पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम रीडर देशराज को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिव कुमार, विपिन कुमार, सुजान मालड़ा ने संयुक्त रूप से की। हुड्डा पार्क में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुजान मालड़ा, शिव कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि इस हड़ताल में देश और प्रदेश के लाखों मजदूर, कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जो वायदे सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए थे उनको पूरा करने की बजाय उन्हें चुनावी जुमला बताकर अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ रही है। जब भी मजदूर और कर्मचारी अपने मांगों के लिए संघर्ष करते हैं तो सरकार उन पर दमनकारी नीति अपनाती है। मजदूर वर्ग को न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये दिए जाने, मजदूरों का पंजीकरण कर मूलभूत सुविधाएं दी जानें, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाने, केंद्रीय योजना के तहत लगी आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाने, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जान, पुरानी पेंशन और एक्सग्रेसिया नीति बहाल किए जाने, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले अनुसार समान काम समान वेतन दिया जाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। देश और प्रदेश की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन में तेजपाल मालड़ा, संजय, श्यामलाल, मुकेश कुमार, सोमबीर, बलबीर, बुधराम, सविता, सीमा, बीना, बबीता, पूजा, सावित्री, मधु, रेखा, सुमन, सुनीता, मीनाक्षी, शांति, कृष्णा, रीना, सरोज, राजबाला, किशमती, चमेली, दर्शना, जितेंद्र, प्रदीप, मंदीप सहित काफी संख्या में मजदूर व कर्मचारी शामिल रहे।
फोटो संख्या: 34
उमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन यूनिट महेंद्रगढ़ के सभी सदस्यों ने डीविजन कार्यालय के प्रांगण में केंद्रीय नेताओं के आहवान पर मंगलवार को दो दिवसीय हड़ताल पर रहे। अध्यक्षता करते हुए यूनिट प्रधान पंडित राजकुमार जाटवास ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार से कोई भी किसी प्रकार के कर्मचारी खुश नहीं है। केंद्र और प्रदेश की सरकार सभी सरकार विभागों के निजीकरण करने पर तुली हुई है। इससे मजबूर कर्मचारियों आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा। इस अवसर पर रामनिवास सेहलंगिया, सिटी प्रधान बिजेंद्र सिंह, सब अरबन प्रधान बिरेंद्र, अशोक भट्टी, नरेंद्र, सुंदरलाल, मांगेलाल, विकास, भगवानदास, अनिल ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित किया।