{"_id":"5c057f48bdec2241b2773655","slug":"191543864136-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने लगाया खुला दरबार 28 उपभोक्ताओं ने जमा कराए 1.46 लाख ,7.42 लाख माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने लगाया खुला दरबार 28 उपभोक्ताओं ने जमा कराए 1.46 लाख ,7.42 लाख माफ
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़ सब अर्बन की ओर से सोमवार को खुला दरबार लगाया गया। जिसमें 28 डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा कराए। उपभोक्ताओं ने 1 लाख 46 हजार रुपये जमा कराए। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर तक ब्याज माफी स्कीम चलेगी।
एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि बिजली निगम की ओर से डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए स्कीम दी गई है। जिसमें डिफाल्टर उपभोक्ता कुछ पैसा जमा कराकर अपना सेटलमेंट कर सकता है। बीपीएल परिवार 1435 रुपये जमा कराकर अपना बिल पूरा माफ करा सकता है। अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी आकर्षक योजना है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर रोशन हो। जिसके लिए समय-समय पर विभाग की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं उपभोक्ताओं के लिए चलाई गई हैं। जिनमें ब्याज माफी योजना मुख्य रूप से है।
बिजली निगम की ओर से अलग अलग एरिया में गांवों में जाकर कैंप लगाए जा रहे हैं। सोमवार को खैराणा, मुडायन, बेवल, मुड़िया खेड़ा में कैंप लगाया। कुल 28 उपभोक्ताओं ने पैसा जमा कराया। इन उपभोक्ताओं पर 8 लाख 88 हजार 629 रुपये बकाया था। उपभोक्ताओं ने एक लाख 28 हजार रुपये जमा कराए।इन उपभोक्ताओं का बाकी सारा पैसा माफ कर दिया गया।अब यह लोग हर महीने आने वाला बिल ही जमा कराएंगे। इस अवसर पर श्यामपाल जेई, लक्ष्मण सिंह यूडीसी, राजवीर सिंह कैशियर, रविन्द्र कुमार, अनिल कुमार, अन्य आदि उपस्थित थे।