{"_id":"5b1834934f1c1b644d8b52b9","slug":"191528312979-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ एमएम बारिश से गिरा नौ डिग्री पारा, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ एमएम बारिश से गिरा नौ डिग्री पारा, लोगों ने ली राहत की सांस
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
क्षेत्र में मंगलवार रात अचानक मौसम ने यू-टर्न लिया। रात को जिला में अनेक जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शहर में रात दो बजे से बुधवार सुबह तक नौ एमएम बारिश दर्ज की गई। इस नौ एमएम बारिश के कारण क्षेत्र के अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में भी नौ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं, लोगों ने कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश के कारण पांच घंटे शहर की बिजली भी गुल रही। इससे लोगों को कुछ परेशानी भी हुई।
क्षेत्र में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। इसके चलते लोगों का हाल बेहाल था। भीषण गर्मी के चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मंगलवार रात को मौसम ने अचानक करवट ली तथा रात करीब दो बजे जिले में अनेक स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके कारण बुधवार को अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 9.9 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी करीब नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई तथा यह बुधवार को 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।