फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सतनाली ककककक

सतनाली ककककक

Thu, 14 Dec 2017 09:37 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
सतनाली ककककक
बिजली की कमी से परेशान किसानों का सतनाली पावर हाउस पर धरना
विज्ञापन

सतनाली मंडी। सतनाली के 132 केवीए पावर हाउस पर वीरवार को सुरेहती जाखल और सुरेहती पिलानियां फीडर के किसानों ने अनियमित और अपर्याप्त बिजली से परेशान होकर धरना दिया। पावर हाउस में किसानों के धरने की सूचना मिलने पर मौके पर दलबल सहित पहुंचे सतनाली थाने एसआई ईश्वर सिंह ने किसानों की बात सुनी और समझाने का प्रयास किया। हलांकि किसानों उच्चधिकारियों से आश्वासन की मांग करते हुए धरना जारी रखा। इसके बाद एसआई ईश्वर सिंह ने निगम के उच्चाधिकारियों को फोन कर किसानों की समस्या से अवगत करवाया। निगम के अधिकारी एसडीओ ने फोन पर किसानों की समस्या सुनी और शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर किसानों को शांत कर धरना समाप्त करवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाऊस के सुरेहती जाखल व सुरेहती पिलानियां फीडर में तय शैड्यूल से कम बिजली मिलने की समस्या को लेकर गुरूवार सुबह फीडर से जुड़े किसान सत्यवीर सिंह, रामू सिंह, देवेन्द्र, संजय, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र, नीरू सिंह, लीला सिंह, छत्रपाल, बुधसिंह, मगन सिंह, शिवलाल, राजू, हवा सिंह आदि ने बताया कि उन्हें सुरेहती पिलानियां व सुरेहती जाखल के फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब एक महीने से उनके फीडर में अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इससे उन्हें तय शेड्यूल 8 घंटे की बजाय दिन में केवल 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल रही है वह भी कम वोल्टेज के साथ। उन्होंने कहा कि जब इस विषय में पावर हाउस में फोन करते हैं तो लाइन फाल्ट होने की बात कह दी जाती है। उन्होंने कहा कि कम बिजली मिलने के कारण उनकी फसल में पूरी सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे फसलों के पानी के अभाव में प्रभावित होने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed