फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   19 corona infected in the district, 30 patients recovered

जिले में 19 कोरोना संक्रमित मिले, 30 मरीज ठीक हुए

Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
19 corona infected in the district, 30 patients recovered
कोरोना संक्रमित मिलने पर घर के बाहर बनाया कंटेनमेंट जोन। - फोटो : Narnol
जिले में शनिवार को 19 नए कोरोना संक्रमित मिले। अकेले नारनौल शहर से 15 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1636 हो गई है। शनिवार को 30 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक 1298 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 337 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार को 6 मोबाइल टीमों ने 522 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 29 अगस्त तक 92683 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 54832 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि 1079 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शनिवार को आये संक्रमितों में मोहल्ला पीरआगा में संक्रमित व्यक्ति गुरुग्राम में कंपनी में कार्य करता था। जिसकी तीन दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों का सैंपल लिये थे। जिसमें एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दूसरे संक्रमित पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन

एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला
नांगल चौधरी। गांव नौलाजा में शनिवार को एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जो कि हरियाणा पुलिस गुरुगांव में कार्यरत है। जिसने 26 अगस्त को घर पर आने के बाद नांगल चौधरी सीएचसी में अपना सैंपल दिया था। जिसके बाद उसने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। वहीं मेडिकल टीम ने शनिवार को नायन में 35 सैंपल, नांगल सोड़ा में 7 सैंपल व नांगल चौधरी सीएचसी में 26 सैंपल लिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
1 माजरा कला -1
2 नोलाजा - 1
3 बास किरारोद -1
4 मोहल्ला नलापुर नारनौल -1
5 मेई -1
6 मोहल्ला जमालपुर नारनौल-1
7 नई मंडी नारनौल - 1
8 मोहल्ला पीरआगा- 8
9 मोहल्ला सैनीपुरा -3
10 मोहल्ला गुरु नानक पुरा नारनौल-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed