{"_id":"5cdc5f5abdec22073407444d","slug":"181557946202-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा शानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। इसमें सरकारी स्कूलों का भी रिजल्ट का भी शानदार रहा। गांव हुडिना स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। प्रधानाचार्य कृष्णसिंह बालवान ने बताया कि बुधवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा अंकिता ने 468 अंक, छात्रा सुनेंया कुमारी ने 458 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के 46 विद्यार्थियों में से सात विद्यार्थियों ने मेरिट में व 35 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल किया है। विज्ञान संकाय के सभी छात्र छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है।
निवाजनगर स्कूल का 97.22 प्रतिशत रहा रिजल्ट
गांव निवाजनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 12वीं परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य मक्खनलाल तंवर ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम 97.22 प्रतिशत रहा है। स्कूल के 36 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्रा प्रियंका कुमारी ने 500 में से 421 अंक, मधु ने 386 व दीपक कुमारी ने 334 अंक हासिल किया है।
आरोही स्कूल में मुस्कान बनी टॉपर
राजकीय आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा का 12वीं परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा है। प्रधानाचार्य लीलाराम यादव ने बताया कि हरियाणा बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित परिणाम में छात्रा मुस्कान ने 500 में से 482 अंक, रीतू ने 475 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में स्कूल के 67 विद्यार्थी शामिल हुए थे। आठ छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। स्कूल के 37 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विकास ने 484 अंक किए हासिल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नारनौल का 12वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि परिणाम 75 प्रतिशत से अधिक रहा है। छात्र विकास ने विज्ञान संकाय में 500 में से 484 अंक, दीपांशु ने 438 अंक, छात्रा पुनित ने 417 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 70 विद्यार्थी सम्मिलित हुए है।
नयन स्कूल का भी रिजल्ट रहा बेहतर
निजामपुर। गांव नायन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम बेहतर रहा। स्कूल की ममता कुमारी ने कला संकाय में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया है। उनका मानना है कि मेहनत करके आईएएस की परीक्षा पास कर स्वर्गीय पिता के सपनों को साकार करूंगी।