फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भगडाना और भिवानी के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मैच

भगडाना और भिवानी के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मैच

Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भगडाना और भिवानी के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मैच
किक्रेट प्रतियोगिता में भगड़ाना और भिवानी के बीच फाइनल आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
गांव आकोदा में 38वीं बाबा साध खेल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। सेमीफाइनल मैचों में भिवानी और भंगडाना की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को दोनों टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में विजेता टीम को 71 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। शनिवार को श्री कृष्णा स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने अपने निजी कोष से बाबा साध खेल कमेटी को 21000 रुपये का नकद आर्थिक सहयोग भी दिया।

शनिवार को सेमीफाइनल मैच भिवानी और बल्लभगढ़ के बीच हुआ, जिसमें भिवानी ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भिवानी ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट पर 100 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लभगढ़ की टीम 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर मात्र 56 रन ही बना पाई। भिवानी ने 44 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में मैन आफ द मैच सुखपाल रहे, जिसने 19 गेंदों में 36 रन बनाये। दूसरा मैच पवन भगड़ाना एवं दादरी के बीच खेला गया, जिसमें दादरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भगडाना ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट पर 120 रन बनाये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दादरी की टीम 12 ओवरों में 7 विकेट पर मात्र 67 रन बना पाई । भगडाना ने 53 रनों से मैंच जीत लिया। मैन आफ द मैच जयंत रहे, जिसने 20 गेंदों में 57 रन बनाये। दोनों मैचों में अंपायर की भूमिका कालू बसई व अशोक फायरमैन ने निभाई। इस अवसर पर सरपंच धर्मेंद्र, मनोज ठेकेदार, सतीश फौजी, बचिया ठेकेदार, माही राव उर्फ महेंद्र, अभय यादव, विजय ठेकेदार, डॉ. अवदेश, सत्यवान, बाबूलाल, अशोक उर्फ कालू, सोनू, सुखबिंदर, योगेश उर्फ सोनू, भातीया, अश्वनी शर्मा, कालू बसई, सुरेश, महेंद्र सिंह, सुदर्शन, राजेंद्र, सुनील फायर ब्रिगेड, बंशी खरखड़ा, संजय आकोदा, बिंद्र, अजय यादव, आदि दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed