फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पटीकरा स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

पटीकरा स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

Sun, 17 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
पटीकरा स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
तीन टांग दौड़ में लता और रुचिका प्रथम
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में शनिवार को जायफु ल शैटरडे मनाया गया। प्राचार्या अल्पना मित्तल की उपस्थिति में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रात:कालीन सत्र में भूपसिंह भारती के नेतृत्व में तीन टांग की दौड़ हुई। इसमें कल्पना चावला सदन की लता और रुचिका की टीम प्रथम, पटेल सदन की पायल और चांदनी की टीम द्वितीय व अंबेडकर सदन की रानी और वर्षा की टीम तृतीय रही।

संतोष देवी के नेतृत्व में हुई कुर्सी दौड़ में कलाम सदन की दिव्या प्रथम और अंबेडकर सदन की आशु द्वितीय रही। भूपसिंह भारती के नेतृत्व में हुई लड़कियों की खोखो की प्रतियोगिता में अंबेडकर सदन की वर्षा, पूजा, रजनी, तमन्ना, रानी, आशु, दिव्या, अंजू, सारिका की टीम प्रथम रही। वहीं सरदार पटेल सदन की टीम द्वितीय रही। सायंकालीन सत्र में फुटबाल की प्रतियोगिता प्रवक्ता सुभाष यादव के नेतृत्व में हुई। इसमें 12वीं की टीम प्रथम रही और 11वीं की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 12वीं की कुमारी कोमल ने फाइनल मैच में लगातार तीन गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता प्रवक्ता मनमोहन के नेतृत्व में हुई। इसमें पटेल सदन प्रथम रहा और कलाम सदन द्वितीय रहा। फाइनल मैच में पटेल सदन ने 10-10 ओवर्स के मैच में 3 विकेट पर 99 रन बनाए। कलाम सदन की टीम मात्र 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पटेल सदन के आकाश और राजन ने शानदार ओपनिंग की। राजन ने 5 छक्के और 3 चौके लगाकर हाफ सेंचुरी लगाई और मैन ऑफ द मैच रहा। कलाम सदन के चंचल ने कुछ अच्छे हिट्स लगाये मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया। घनश्याम और सुभाष यादव के नेतृत्व में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कलाम सदन प्रथम रहा और डॉ. अंबेडकर सदन द्वितीय रहा। सभी विजेताओं को प्राचार्या अल्पना मित्तल ने बधाई दी। भूपसिंह भारती ने बताया कि इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, मनमोहन सिंह, रामगोपाल, घनश्याम शर्मा, अंकित, वंदना, संतोष देवी, उमा गौड़ व सरला शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed