{"_id":"61b395b99250a050526c38d5","slug":"176-people-applied-in-antyodaya-mela-narnol-news-rtk632355144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय मेले में 176 लोगों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय मेले में 176 लोगों ने किए आवेदन
विज्ञापन
मेले का जायजा लेते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत बीडीपीओ कार्यालय निजामपुर में लगे अंत्योदय मेले में शुक्रवार को 176 लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किए। पांच लाभार्थियों को उपायुक्त अजय कुमार ने मौके पर ही स्वीकृत हुए ऋण पत्र भी वितरित किए।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत अति गरीब परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया गया है। प्रत्येक मेले में इन लाभार्थियों की रुचि के अनुसार योजनाओं के लिए आवेदन करवाए जा रहे हैं। सरकार का सबसे बड़ा मकसद इन परिवारों का स्वरोजगार स्थापित करना है, ताकि वे आर्थिक रूप से संपन्न हो सकें। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने सुबह मेले की शुरुआत करवाई। उन्होंने प्रत्येक डेस्क पर जाकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, बीडीपीओ संदीप तथा एसडीएम संजय जैन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
अंत्योदय मेले में लाभार्थियों में दिखा भारी उत्साह
बीडीपीओ कार्यालय निजामपुर में लगे अंत्योदय मेले में लाभार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। मेले में कई लाभार्थियों को तो मौके पर ही सारी कार्रवाई करते हुए ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए। उपायुक्त अजय कुमार ने लाभार्थियों को यह ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। मेले में भेड़ बकरी के लिए ऋण लेने आई गांव निजामपुर की संतोष को विश्वास ही नहीं हो रहा कि उसे एक ही दिन में भेड़-बकरियों लिए 98 हजार रुपये का लोन स्वीकृत हो जाएगा। जब उसे ऋण स्वीकृति पत्र सौंपा गया तो वह काफी उत्साहित नजर आई। संतोष ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करती है। उन्होंने कहा कि मेरा सर्विस एरिया देखकर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर रोशन लाल यादव ने सिविल चेक करके एनओसी जारी कर दी जिसके बाद पशुपालन विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें तुरंत लोन मिल गया।
विज्ञापन
गांव बसीरपुर के श्योराम मेले में आकर खुश नजर आए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस तरह से उनको एक ही दिन में भैंस के लिए 1.60 लाख रुपये का ऋण मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पास 2 भैंसें थीं। बड़ा परिवार है। इस परिवार का भरण-पोषण करने में उन्हें काफी मुश्किल हो रही है। मेले के बारे में ग्राम सचिव से सूचना दी थी। यहां मेले में मौके पर ही अधिकारियों ने खुद कागजात पूरे करवाते हुए ऑनलाइन आवेदन करवाया और उसके बाद पंजाब नेशनल बैंक निजामपुर के प्रबंधक होशियार सिंह मांड्या ने तुरंत ऋण स्वीकृति पत्र मंजूर कर लिया।
निजामपुर की निशा देवी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है इस मेले में मुझे अच्छी तरह से योजनाओं के बारे में बताया गया फिर उसके बाद पशुपालन विभाग के डेस्क पर भेजा गया। जहां से मुझे बैंक की ओर से तुरंत लोन मिल गया उनके लिए यह अनुभव काफी उत्साहजनक रहा। उन्होंने कहा कि भैंस के लिए मिले इस ऋण से मैं और भैंस खरीद कर अपने परिवार का गुजारा अच्छे से कर पाउंगी।