फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी घरों का पेयजल डाटा हो रहा ऑनलाइन : राकेश कुमार

पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी घरों का पेयजल डाटा हो रहा ऑनलाइन : राकेश कुमार

Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी घरों का पेयजल डाटा हो रहा ऑनलाइन : राकेश कुमार

विज्ञापन
नारनौल। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन व सक्षम युवाओं के सहयोग से चलाए जा रहे ग्रामीण जल संरक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर पेयजल संबंधी डाटा एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही सभी घरों का पेयजल संबंधी डाटा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड भी किया जा रहा है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि जल का बेहतर प्रबंध हो, सभी को पीने लायक स्वच्छ पानी उपलब्ध हो, इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम व ग्रामीण जल संरक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। दोनों कार्यक्रमों के तहत लोगों के पेयजल कनेक्शन संबंधित जानकारी ऑनलाइन करने के साथ ही पानी बचाने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सभी पेयजल उपभोक्ताओं को अपने पेयजल कनेक्शन से संबंधित पूरी जानकारी को विभागीय वेबसाइट पर अपडेट करवानी चाहिए। इसी आधार पर पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए कोई प्रभावी योजना बनाई जा सके। इसे लागू करवाकर पेयजल आपूर्ति को और अधिक बेहतर बनाकर सभी को पर्याप्त और स्वच्छ पीने लायक पानी उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन

जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने कहा कि उपभोक्ता की पहचान के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वेबसाइट का डाटा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जुटाए गए डाटा से मैच किया जा रहा है। साथ ही वेबसाइट पर उपभोक्ता का नाम नहीं मिलने की स्थिति में उसका विवरण लिखित में नोट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार से अधिक घरों में पहुंची टीमें
जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत अभियान का आगाज चार अप्रैल से किया गया था। जिले के विभिन्न गांवों में कार्यरत टीमें 18 दिनों में तीन हजार 171 घरों तक पहुंच चुकी हैं। इसके तहत टीमों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वेबसाइट पर तीन हजार 171 घरों का पेयजल डाटा ऑनलाइन किया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जुटाए गए डाटा को दो हजार 368 घरों से मैप करवाया जा चुका है।


ऑनलाइन सर्वे में भागीदारी नहीं करने पर हो सकती है परेशानी
अधीक्षक अभियंता ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के ऑनलाइन सर्वे में सभी पेयजल उपभोक्ताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाते हुए अपना पेयजल डाटा ऑनलाइन करवाना है। कोई उपभोक्ता इस कार्य में सहयोग या भागीदारी नहीं करता है तो भविष्य में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed