फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'साहब सरसों तो बिक जाती है, उठान दो दिन में हो रहा'

'साहब सरसों तो बिक जाती है, उठान दो दिन में हो रहा'

Thu, 11 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
'साहब सरसों तो बिक जाती है, उठान दो दिन में हो रहा'
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नैफेड के एडिशनल जनरल मैनेजर करनेल सिंह लाठर ने बुधवार को महेंद्रगढ़ के हुडा सेक्टर में सरसों खरीद का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की समस्या भी सुनी। किसानों ने कहा कि हैफेड सरसों तो खरीद लेती है लेकिन उनका उठान समय पर नहीं हो रहा। दो रातों से सरसों की रखवाली के लिए मच्छरों के बीच सरसों की ढेरी पर बितानी पड़ती है। एजीएम ने मौके पर ही आदेश दिए कि सुबह खरीद होने पर शाम तक सरसों का उठान हो जाना चाहिए।
इस मौके पर किसानों ने एजीएम करनैल सिंह लाठर को अपनी समस्याएं सुनाते हुए कहा कि एक दिन में 25 क्विंटल सरसों खरीदने की बजाए पूरी फसल खरीदी जाए। जिससे किसान को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। इससे उनको आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक नुकसान होता है। एजीएम ने कहा कि यह खरीद नैफेड के निर्देश अनुुसार हैफेड कर रही है। जिसमें पहले कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत खरीदना तय किया गया था। अब इसे 40 प्रतिशत किया गया है।
विज्ञापन

नैफेड खरीदेगी 40 प्रतिशत सरसों
केंद्र सरकार की स्कीम अनुसार नैफेड कुल उप्तादन का 40 प्रतिशत ही खरीदेगी। शेष 60 प्रतिशत हरियाणा सरकार खरीदेगी। खरीद के समय एजेंसियां यहीं रखी जाएंगी। नैफेड की ओर से महेंद्रगढ़ मंडी से कुल 30 एमटी सरसों खरीद की जानी जिसमें से 18 एमटी की खरीद की जा चुकी है। रोस्टर के अनुसार कई गांव का नंबर नहीं आया है। दूसरे राउंड में ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोकन सिस्टम में मिली खामियां
एजीएम करनैल सिंह को टोकन सिस्टम में खामियां मिली। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को फोन कर अपडेट करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि टोकन में सरसों की मात्रा तो दिखाई जा रही है लेकिन कहीं भी टोकन की डेट और टोकन नंबर नहीं दिखाया जा रहा। कोई किसान इसका फायदा उठाकर 25 क्विंटल से अधिक सरसों बेच जाएगा। विभाग को सिस्टम में आने के बाद ही पता चलेगा। नियम के अनुसार एक किसान की 25 क्विंटल सरसों की खरीद की जा रही है।

महेंद्रगढ़ सरसों खरीद का निरीक्षण किया। यहां खरीद ठीक चल रही है। किसानों का उठान की समस्या है। इसका समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन जिले में ही रहेंगे। महेंद्रगढ़ के बाद नारनौल जाएंगे। वीरवार को भी महेंद्रगढ़ जिले में रहेंगे। विभिन्न मंडियों का दौरा करेंगे।
-करनैल सिंह, एजीएम, नैफेड, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed