फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कर्मचारी आज से रहेंगे दो दिन की हड़ताल पर ,आज बिजली, पानी, यातायात, बैंक से लेनदेन हो सकतें हैं प्रभावित

कर्मचारी आज से रहेंगे दो दिन की हड़ताल पर ,आज बिजली, पानी, यातायात, बैंक से लेनदेन हो सकतें हैं प्रभावित

Tue, 08 Jan 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी आज से रहेंगे दो दिन की हड़ताल पर ,आज बिजली, पानी, यातायात, बैंक से लेनदेन हो सकतें हैं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी कर्मचारी संघ हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में महेंद्रगढ़ जिले से लगभग 25 हजार केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। दो दिवसीय हड़ताल से बिजली, पानी, यातायात, बैंक से लेनदेन का कार्य प्रभावित हो सकता है।
इस हड़ताल का असरन केवल राज्य डिपार्टमेंटों पर पड़ेगा बल्कि इस बार में बैंकों में भी इसका असर देखने को मिलेेगा। इसके अलावा डाक विभाग, एलआईसी, टैक्सेशन आदि डिपार्टमेंट के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते संबंधित विभाग के कर्मचारी कोई काम नहीं करेंगे। इससे लोगों की दो दिन मुश्किलें बढ़ने वाली है। हड़ताल रहने से दो दिन बिजली, पानी तथा यातायात की समस्याओं से लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि जिले की ट्रेड यूनियन सहित 112 डिपार्टमेंटों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन की हड़ताल में लगभग 25 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


इन बैंकों के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
हड़ताल में पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक, कार्पोरेशन, बड़ोदा, ओबीसी बैंक आदि बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगेे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और निजी बैंक सुचारु रूप से काम करेंगे। इन बैंकों के क्लर्क हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगी मांगे
इस वजह से होगी हड़ताल बैंक कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन बढ़ोत्तरी समेत कई मांगों को लेकर अपना विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति समेत 12 मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों के 10 केंद्रीय संगठनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। इन संगठनों में इंटक, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईसीसीटीयूसी, यूटीयूसी, एलपीएफ, एसईडब्लूए शामिल हैं। इससे पहले बीते माह 26 दिसंबर को भी इन संगठनों ने वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल की थी।

वर्जन
पानी की सप्लाई सुचारु रूप से चालू रहेगी। हड़ताल के बारे में हमारे पास यूनियन का कोई संदेश नहीं है। इसलिए रूटीन की तरह ही कार्यालय में काम होगा।
- प्रदीप कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़।
वर्जन
रोडवेज के आधे कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। लगभग 50 बसें सुबह निकालने का प्रयास रहेगा। लंबे रूट की बसें बाधित रह सकती हैं। लोकल रूट पर बसें चलती रहेंगी।

- नागपाल, जीएम, नारनौल डिपो।
वर्जन
प्रदेश के लगभग 2.5 लाख पक्के, एक लाख कच्चे, एक लाख परियोजना में लगे कमऱचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में बैंक, डाक, एलआईसी, टैक्सेशन कर्मचारी भी भाग लेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की कर्मचारियों विरोध नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
- धर्मबीर सिंह, राज्य प्रधान, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed