फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किसानों की चेतावानी दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो कनेक्शन कटवा लेंगे और बिल भी नहीं भरेंगे

किसानों की चेतावानी दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो कनेक्शन कटवा लेंगे और बिल भी नहीं भरेंगे

Tue, 25 Dec 2018 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
किसानों की चेतावानी दो दिन में  समाधान नहीं हुआ तो कनेक्शन कटवा लेंगे और बिल भी नहीं भरेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पांच गांवों के किसानों ने एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। लगभग एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान एक्सईएन को दो से तीन बार अपनी कुर्सी से उठकर आना पड़ा। इस दौरान किसानों ने एक्सईएन को अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन भी दिया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी अपने बिजली के कनेक्शन कटवा लेंगे और बिल भी नहीं भरेंगे। साथ ही आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
दौंगड़ा अहीर, कौथल खुर्द, भालखी, जासावास, भांडोर ऊंची के किसानों ने बताया कि दिन में बिजली आने का शेड्यूल सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम को 3 से 5 बजे तक का है, लेकिन एक महीने से दिन में मात्र दो से ढाई घंटे ही बिजली आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समय सरसों, गेहूं, चना, जौ, गाजर तथा अन्य सब्जियां बोई गई है। इस समय सरसों को खाद और पानी देने का समय है। इस दौरान न तो बारिश हो रही और न बिजली आपूर्ति हो रही। जिस कारण फसल सूख रही है। अगर समय पर फसलों को खाद और पानी नहीं मिला तो फसल जल जाएगी और फसल उत्पादन कम हो जाएगा। फसल ठीक से नहीं होगी तो कैसे वो अपना घर खर्च चलाएंगे, कैसे बच्चों की फीस भरेंगे। उनका गुजारा फसलों से ही होता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिनेश कुमार पंच, सतीश कुमार, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, सत्यपाल, रामचंद्र, हवा सिंह, नरवीर, ओमप्रकाश, जगदेव, अमर सिंह, सत्यवीर, दयानंद, राम सिंह, रतन सिंह, रामलाल, मनोहर लाल, गजराज, राजकुमार, विजय सिंह, सुभाष चंद, कर्ण सिंह, लक्ष्मीनारायण सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार जर्जर होने के कारण आ रहे हैं फाल्ट
किसानों ने बताया कि उनकी लाइनें बहुत ही पुरानी और जर्जर हो चुकी है। फाल्ट आने पर तार टूट कर नीचे गिर जाती हैं। जब अधिकारियों को फोन करते हैं तो वो उनका फोन भी नहीं उठाते। उन्होंने बताया कि इन तार को बदलवाने के लिए वो पांच छह महीने पहले एक्सईएन से भी मिले थे, लेकिन अब तक लाइन पर कोई कार्य नहीं हुआ है।

वर्जन
फसल सिंचाई का समय चल रहा है। पिछले एक महीने से बिजली की दिक्कत चल रही है जिस कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। दिन के समय आठ घंटे की बजाए मात्र एक घंटे बिजली मिल रही है।
- राजकुमार, दौंगड़ा अहीर।
--------
रोजाना लाइन में फाल्ट हो जाता है। जेई और एसडीओ फोन नहीं उठाते। तीन दिन तक लगातार फोन किया तो एक बार उठाया। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- सुुभाषचंद, पूर्व सरपंच गांव दौंगड़ा।
-----------
एक महीना हो गया बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। फसलों को पानी नहीं मिल रहा। अगर समय रहते बिजली सप्लाई सुचारु नहीं की तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
- दिनेश पंच दौंगड़ा।
---------
कई दिनों से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। दिन में जितने समय बिजली आती है उसमें कम से कम पांच बार कट लग जाते हैं। बिजली निगम के एसडीओ, जेई, लाइन मैन कोई भी फोन नहीं उठाता। अगर कभी फोन उठा लेते हैं तो संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिलता।
- लक्ष्मी नारायण, पूर्व सरपंच

वर्जन
रविवार को भालखी फीडर में ब्रेक डाउन हो गया था और बाद में शट डाउन भी हो गया था। हमने चार घंटे बिजली सप्लाई दी है। इनकी समस्या को दुरुस्त करने के लिए हम दो ग्रुप की बजाय तीन ग्रुप में सप्लाई चलाएंगे। इससे किसानों का यह फायदा होगा कि अगर ब्रेक डाउन हो गया तो अगले ग्रुप में उसकी क्षतिपूर्ति हो जाएगी।

- बुधराम पंवार, एक्सईएन, सब डिविजन महेंद्रगढ़

एक सप्ताह में तीसरा प्रदर्शन
पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी बार प्रदर्शन है। गांव देवास सहित अन्य गांवों के लोगों ने बिजली शेड्यूल को लेकर 22 दिसंबर को प्रदर्शन किया था। इससे पहले 20 दिसंबर को सुरजनवास सहित अन्य गांव के लोगों ने विरोध जताते हुए सब-स्टेशन के गेट पर ताला जड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed