फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बिजली निगम डिफाल्टरों से102 करोड़ वसूलने के लिए सरपंचों से लेगा मदद

बिजली निगम डिफाल्टरों से102 करोड़ वसूलने के लिए सरपंचों से लेगा मदद

Thu, 06 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम डिफाल्टरों से102 करोड़ वसूलने के लिए सरपंचों से लेगा मदद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम डिफाल्टर उपभोक्ताओं में फंसे 102 करोड़ रुपये की वसूली के लिए ग्राम वाइज सूची तैयार करेगा। वार्ड वाइज सूची तैयार कर इसे गांव के सरपंच को भेजा जाएगा। इस सूची की प्रति जिला प्रशासन को भी भेजी जाएगी। जिन गांव में ज्यादा डिफाल्टर होंगे वहां कैंप लगाकर लोगों को सेटलमेंट योजना से अवगत कराते हुए बिल जमा कराने का ऑफर देंगे। बिल जमा कराने के लिए निगम गांव के सरपंचों से भी सहयोग लेगा।
बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले में बिजली उपभोक्ताओं में निगम का करीब 102 करोड़ रुपया फंसा हुआ है। जिले में कुल दो लाख 17 हजार 690 बिजली कनेक्शन हैं। इसके एक लाख 64 हजार 631 घरेलू उपभोक्ता हैं। करीब 17 हजार 39 उपभोक्ता कॉमर्शियल कनेक्शन धारक हैं। जिसमें 64 हजार 244 उपभोक्ता निगम के डिफाल्टर हैं। इस हिसाब से करीब 30 प्रतिशत उपभोक्ता डिफाल्टर हैं। इन उपभोक्ताओं से पैसा निकालने के लिए बिजली निगम ने सेटलमेंट स्कीम दी है, जिसके लिए बिजली निगम के अधिकारी हर गांव की लिस्ट बनाएंगे। जिन गांव में सबसे ज्यादा डिफाल्टर होंगे उन गांव में कैंप लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं से बकाया रकम जमा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डिफाल्टर उपभोक्ताओं की लिस्ट गांव के सरपंचों को भी दी जाएगी। सरपंचों से भी बिजली बिल जमा कराने के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन


सबसे कम डिफाल्टर अटेली में
बिजली निगम के अनुसार महेंद्रगढ़ तथा नांगल चौधरी एरिया में सबसे अधिक डिफाल्टर हैं। सबसे कम डिफाल्टर की बात करें तो अटेली में यह संख्या सबसे पैैसा बकाया है। यहां बिजली निगम का करीब दो लाख 87 हजार रुपये वसूला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी एड्रेस होगा डिफाल्टर
बिजली निगम ने फैसला लिया है कि अब किसी उपभोक्ता ने बिल अदा नहीं किया तो ऐसे व्यक्ति को डिफाल्टर करने की बजाए उस प्रॉपर्टी एड्रेस को डिफाल्टर घोषित किया जाएगा। दरअसल उपभोक्ता व्यक्ति के डिफाल्टर होने पर उसके बेटे या पत्नी के नाम से कनेक्शन ले लेते थे। ऐसे में बिजली निगम का पैसा नहीं आता था। यह बदलाव एक दिसंबर से शुरू किया जा चुका है।

31 दिसंबर तक चलेगी योजना
बिजली निगम की ओर से सरचार्ज माफी सेटलमेंट योजना को 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ करेगी। बीपीएल उपभोक्ता केवल 1435 रुपये देकर अपना पूरा बिल माफ करा सकता है। अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी इसी तरह का ऑफर है। सामान्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को यूनिट के हिसाब से पैसा देना होगा।


वर्जन
ऐसे उपभोक्ताओं की निगम लिस्ट तैयार कर रहा है। जिसकी सूची प्रशासन के अलावा गांव के सरपंचों को भी दी जा रही है। बड़े तथा सबसे ज्यादा डिफाल्टर एरिया में कैंप लगाए जा रहे हैं। 31 दिसंबर तक पैसा जमा कराने के लिए सेटलमेंट स्कीम दी है। सरपंचों से भी सहयोग ले रहे हैं।
- शत्रुजीत कपूर, एमडी, डीएचबीवीएन,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed