फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बाजरा खरीद में किसानों को आ रही परेशानियों को लेकर किसान सभा ने दिया धरना, डीसी को सौंपा ज्ञापन

बाजरा खरीद में किसानों को आ रही परेशानियों को लेकर किसान सभा ने दिया धरना, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाजरा खरीद में किसानों को आ रही परेशानियों को लेकर  किसान सभा ने दिया धरना, डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने मंगलवार को बाजरे की खरीद में आ रही परेशानियों को लेकर लघु सचिवालय पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधान महेंद्र यादव की अध्यक्षता में डीसी डॉ. गरिमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिले की विभिन्न मंडियों में रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद किसानों को टोकन प्राप्त करने में परेशानी आ रही हैं। कभी बिजली चली जाती है तो कभी इंटरनेट व वेबसाइट बंद हो जाती है। वहीं टोकन कटने के बाद अधिकारी किसानों का बाजरा खरीदने में आनाकानी करते है। बाजरे में कमी बताकर खरीदने से मना कर दिया जाता है। नांगल चौधरी मंडी में सोमवार को दो किसान भीड़ की धक्का-मुक्की में बेहोश होकर गिर थे। वहीं, नारनौल मंडी में पिछले पांच दिनों से किसानों को बाजरा बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद फसलों का सरकारी बीमा कंपनियों द्वारा किसान हितैषी बीमा कराया जाता है, लेकिन उसका फायदा नहीं दिया जाता। धरने का संचालन सचिव शेरसिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान भूपसिंह यादव, दुलीचंद गोठवाल, शिवराम खटाना, किरोड़ीमल सैनी, रामानंद यादव, उमराव, कालूराम बोहरा, लक्ष्मण दास, होशियार सिंह, सुमेर सिंह, मूलचंद, पवन शर्मा, यादराम, चेतन कुमार, बलबीर सिंह, शेरसिंह, मक्खनलाल, राजेंद्र, भगवानाराम, बहादुर सिंह, मंजीत सिंह, सरजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रधान मुकेश देवी, रगबीर सिंह व पूर्णचंद नारनौलिया समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed