फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एक दिन में ही सिमट गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

एक दिन में ही सिमट गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 12 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एक दिन में ही सिमट गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
एक दिन में ही सिमट गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों ने सड़कों पर फिर किया कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। उपायुक्त के आदेशानुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद द्वारा चलाया गया अभियान एक दिन तक ही सिमट कर रह गया है। वहीं दुकानदारों ने फिर से दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण की वजह से शहर में जाम जैसी स्थिति बनने लगी है। वहीं प्रशासन का शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के दावे की भी हवा निकल गई है।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों ने जिला प्रशासन से शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने की मांग की थी। जिसके बाद उपायुक्त के बाद आदेश पर एसडीएम की अध्यक्षता में गत दिनों नगर परिषद अधिकारियों व व्यापारियों की बैठक हुई थी। जिसमें शहर को अतिक्रमण मुक्त करने पर विचार-विर्मश किया गया था। इस बैठक में शहर के सभी दुकानदारों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन दुकानदारों ने प्रशासन के आदेशों को हलके में लेते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया। अतिक्रमण हटाने की समय सीमा समाप्त होने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने 7 जून को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध रूप से दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया था। वहीं, टीम के जाते ही दुकानदारों ने दोबारा से अपनी दुकानों के बाहर समान सजा लिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते सबसे अधिक बुरा हाल शहर के मुख्य बाजारों का है। यहां दो से अधिक मोटरसाइकिल भी एक साथ निकल पाती है। जबकि सबसे अधिक भीड़ मुख्य बाजारों में ही रहती है। रिकार्ड के अनुसार महावीर चौक से मुख्य बाजार में जाने वाला मुख्य मार्ग करीब 20 फीट चौड़ा है। परंतु दुकानदारों ने अतिक्रमण कर इस मार्ग को दस फीट का कर दिया है। अगर इस मार्ग में चौपहिया वाहन प्रवेश कर जाए तो बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन के पास नहीं कोई ठोस योजना
शहर में बढ़ते अतिक्रमण को खत्म करने के लिए प्रशासन के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। इस कारण दुकानदार भी बिना भय के अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने से गुरेज नहीं करते है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाकर शहर से अतिक्रमण हटवाता है, लेकिन वो भी सिर्फ दिखावा साबित हो रही है। वहीं, नगर परिषद ईओ अभय सिंह से दूरभाष के माध्यम से बात करने का काफी बार प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।


शहर के दुकानदारों से अपनी दुकानों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई है। ऐसा नहीं करने पर नगर परिषद द्वारा फिर से लगातार अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं दुकानदारों के चालान भी किए जाएंगे।
-भारती सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed