{"_id":"6ada574644947b6df90abbdb","slug":"residents-of-jamalpur-locality-asked-for-two-days-time-narnol-news-c-196-1-nnl1010-146945-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जमालपुर मोहल्ले के निवासियों ने मांगी दो दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जमालपुर मोहल्ले के निवासियों ने मांगी दो दिन की मोहलत
विज्ञापन
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में पेयजल और सीवर के अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान शुरू किया है। विभाग की टीमें अलग-अलग मोहल्लों में जाकर लोगों को कनेक्शन वैध करवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही, जरूरी दस्तावेज लेकर मौके पर ही फाइल तैयार की जा रही है।
उपमंडल अभियंता मुकेश शर्मा ने बताया कि विभाग पेयजल और सीवर कनेक्शनों को बिना किसी शुल्क के वैध कर रहा है। शहर में अब तक पेयजल के 475 और सीवर के 1,069 कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी 15 हजार से अधिक कनेक्शन अवैध हैं।
उन्होंने कहा कि जमालपुर मोहल्ले के लोगों के अनुरोध पर अवैध कनेक्शन हटाने की कार्रवाई दो दिन के लिए रोक दी गई है। मोहल्ला निवासियों ने इस अवधि में अवैध कनेक्शन हटाकर उन्हें डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से जोड़ने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
निर्धारित समय में कनेक्शन नहीं हटाने पर विभाग कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित कनेक्शनधारियों की होगी।