फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ration machines have added to the difficulties; long queues are forming at depots.

Mahendragarh-Narnaul News: राशन मशीनों ने बढ़ाई परेशानी, डिपो पर लग रहीं लंबी कतारें

Fri, 23 Oct 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ration machines have added to the difficulties; long queues are forming at depots.
महेंद्रगढ़। राशन वितरण मशीनों में तकनीकी खामियों के कारण डिपो धारकों और उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान महाबीर सिंह ने खाद्य आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर बिरमा देवी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन

महाबीर सिंह ने बताया कि विजन टेक की नई मशीनों में नेटवर्क, सॉफ्टवेयर, ब्लूटूथ और कांटे की अटैचमेंट संबंधी समस्याएं आ रही हैं। मशीनें बार-बार हैंग होने से राशन वितरण रुक जाता है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आपूर्ति प्रभावित होने से मशीनों की बैटरी भी जवाब देने लगी है।
विज्ञापन

महीने के अंतिम दिनों में राशन लेने वालों की भीड़ बढ़ने से डिपो पर लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे डिपो धारकों और उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो धारकों ने बताया कि अलग-अलग राशन के लिए बार-बार अंगूठा लगवाने और कांटे को मशीन से जोड़ने में अधिक समय लगता है। उन्होंने मांग की कि तकनीकी रूप से संभव होने पर एक बार अंगूठा लगवाकर प्रक्रिया पूरी की जाए, अन्यथा मशीनों की गति बढ़ाई जाए, ताकि एक मिनट में राशन के तीनों ट्रांजेक्शन पूरे हो सकें।

उन्होंने सरकार और विभाग से मशीनों की तकनीकी खामियां दूर कर राशन वितरण आसान बनाने की मांग की। इस दौरान इंस्पेक्टर प्रीति यादव, इंस्पेक्टर सत्यवीर सहित अनेक डिपो होल्डर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed