{"_id":"5ac3d56c4f1c1bc5618b53a2","slug":"171522783596-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौहान नदी पर बनेगी उपरगामी नहर : डा. अभय सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौहान नदी पर बनेगी उपरगामी नहर : डा. अभय सिंह यादव
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा सरकार ने दौचाना माइनर नहर के पानी को नदी के ऊपर से ले जाने के लिए दौहान नदी के ऊपर से पुलनुमा नहर बनाने के लिए 4.35 करोड़ रुपये से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस नहर के बन जाने से दौहान पच्चीसी के अनेक गांव के लोगों को फायदा होगा।
पहले की नहर में यह पानी नदी के लगभग 20 फीट से 200 फुट ऊपर जाता है। इस साइफन में बार-बार आने वाली रुकावट की वजह से नदी पार वाले गांवों में सप्लाई बाधित होती रही है। इसके कारण इन गांवों में पानी की कमी रहती है तथा नहर की टेल पर भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। पिछले वर्ष नारनौल में हुई सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में इस काम को शीघ्र करने के लिए कहा था। अब विभाग के अधीक्षक अभियंता नारनौल द्वारा भेजे गए प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए सरकार ने 4 करोड़ 35 लाख 53 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस बारे में नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव ने बताया कि विभाग अब इस कार्य पर तेजी से आगे बढ़ेगा एवं इस कार्य को इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। उन्होंनेे बताया कि जिले की सभी नहरों की आवश्यकतानुसार सफाई करने का काम विभाग ने प्रारंभ कर दिया है तथा आगामी बारिश में अधिक से अधिक नहरी पानी क्षेत्र में लाने के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दिशा में नांगल चौधरी हलके के बीस से अधिक गांवों के जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए 16 करोड़ रुपए की लागत से लोहे के पाइपों से जोड़ा जा रहा है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया चालू है। इनमें अधिकांश गांव नलवाटी एवं गुजरवाटी क्षेत्र के गांव हैं। जो नहर से जुड़े हुए नहीं हैं। यह कार्य भी इस वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार समस्त महेंद्रगढ़ जिले की जल व्यवस्था में सुधार के लिए कटिबद्ध है। सिंचाई विभाग द्वारा इस दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं जिसके सुखद परिणाम पिछले वर्ष देखने को मिले हैं।
इन गांवों को होगा फायदा
नारनौल। दौचाना माइनर नहर के पानी को नदी के ऊपर से ले जाने के लिए दौहान नदी के ऊपर से पुलनुमा नहर बनाने के बाद दौहान नदी के पश्चिम में पडने वाले क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। इनमें मुख्य रूप से जाखणी, डोहर कलां एवं खुर्द, खटोटी, चिंडालिया, बापडोली, नांगल काठा, मोहनपुर जैलाफ, खोडमा, भांखरी, गोद, बलाह कलां, एवं दौचाना गांव शामिल हैं।
इस नहर के निर्माण के लिए सरकार प्रयासरत है। वे इसके लिए नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से भी बात कर रहे हैं। शीघ्र ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
- अभय सिंह यादव, विधायक, नांगल चौधरी।