{"_id":"66d38d6f77851b15d709b544","slug":"17-students-took-admission-in-government-industrial-training-institutes-on-the-last-day-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111779-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अंतिम दिन 17 विद्यार्थियों ने लिए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अंतिम दिन 17 विद्यार्थियों ने लिए दाखिले
Sun, 01 Sep 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑन दा स्पाट दाखिले का शनिवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन विद्यार्थियों की अच्छी भीड़ रही। शनिवार को 17 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह व संदीप सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को दोपहर तक दाखिला किया गया।
महेंद्रगढ़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 668 सीट पर दाखिला किया जा रहा है। अब तक 483 विद्यार्थियों का दाखिला किया जा चुका है। 185 सीट अभी भी रिक्त बची हुई है। शनिवार को दाखिले के अंतिम दिन 17 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थानों में एक साथ दाखिले की प्रक्रिया शुरू होना आईटीआई में सीट खाली रहने की मुख्य कारण रहा है, जिसके कारण युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी रही। विभाग की ओर से दाखिले की तिथि को बढ़ाती है तो सीटों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।