फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दस मिनट की बरसात से शहर में भरा पानी, दो घंटे बाद निकला

दस मिनट की बरसात से शहर में भरा पानी, दो घंटे बाद निकला

Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दस मिनट की बरसात से शहर में भरा पानी, दो घंटे बाद निकला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बुधवार की शाम आई तेज बरसात के बाद शहर में बरसात के बाद जलभराव के हालात बने। करीब दो घंटे बाद पानी निकल पाया। सबसे अधिक जलभराव बालाजी चौक पर नजर आया। टूटी सड़कों पर जलभराव के बाद वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार के बाद बुधवार को भी बारिश हुई। करीब दस मिनट तक आई तेज बरसात के बाद चौक चौराहों पर पानी भर गया। शहर के निचले एरिया बालाजी चौक पर सबसे अधिक पानी भरा। यहां करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इस एरिया में सड़क बुरी तरह से जर्जर होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी सहनी पड़ी। सब्जी मंडी एरिया का पूरा पानी इस चौक पर भर गया। करीब एक घंटे बाद नगर पालिका के कर्मियों ने सीवर के ढक्कन खोले तब पानी निकलना शुरू हो सका। करीब दो घंटे बाद पानी की निकासी हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण यह बरसात आई है। वीरवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट रहेगी।
विज्ञापन


यहां यहां भरा पानी....
सतनाली चौक, बालाजी चौक, ब्रह्मचारी रोड, बीएसएनएल कार्यालय, रतन कांप्लेक्स, आईटीआई रोड, अस्पताल रोड, नगर पालिका कार्यालय के पास पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल ....
बुधवार को बरसात के बाद शहर में बिजली गुल गई। करीब दो घंटे तक बिजली कर्मी फाल्ट नहीं मिल पाया। कर्मचारियों को करीब पांच बजे फाल्ट मिला। साढे़ पांच बजे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शाम करीब सवा छह बजे दोबारा से बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed