फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दादरी से नारनौल आ रही 220 केवी लाइन में फाल्ट, चरमराई बिजली व्यवस्था

दादरी से नारनौल आ रही 220 केवी लाइन में फाल्ट, चरमराई बिजली व्यवस्था

Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दादरी से नारनौल आ रही 220 केवी लाइन में फाल्ट, चरमराई बिजली व्यवस्था
220 केवी लाइन में आया फाल्ट, शहर में दो घंटे तो गांवों में रात भर नहीं आई बिजली
विज्ञापन

निजामपुर सब स्टेशन पर कई गांवों के ग्रामीणों ने धरना देकर किया हंगामा, कर्मचारियों को निकाला बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में इन दिनों बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। शहरी क्षेत्रों को जहां 24 घंटे की बजाय मुश्किल से 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में मात्र दो घंटे ही बिजली मिलती है। शनिवार रात को दादरी से नारनौल आ रही 220 केवी बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। जिसके कारण रात को जिले के कई हिस्से व नारनौल शहर करीब एक से डेढ़ घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर बिजली नहीं आई। बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से नाराज अनेक गांवों के ग्रामीणों ने निजामपुर स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर हंगामा कर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों का तबादला करने की भी मांग की।
उल्लेखनीय है कि जिले में इस समय दो लाख यूनिट बिजली की आवश्यकता है। जबकि पौने दो लाख यूनिट ही बिजली मिल पा रही है। इन दिनों 46 डिग्री तापमान चल रहा है। जिसके कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। लोगों को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। दिन व रात अनेक कट लग रहे हैं। शनिवार को भी रात को दादरी से नारनौल आ रही मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया। इससे पूरे जिले की आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में अन्य लाइन से जोड़कर शहरों व पेयजल फीडरों की बिजली चालू की गई। पर्याप्त बिजली न मिलने से पवेरा, गांवड़ी व सरेली के पुरुष और महिलाओं ने रविवार सुबह निजामपुर 33 केवी सब स्टेशन पर सुबह 8 बजे धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई नियमित देने की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने सब स्टेशन पर तैनात लाइन मैन व अन्य कर्मियों को बाहर निकाल दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीओ नारनौल ने मौके पर पहुंच कर दोपहर 12 बजे निजामपुर 33 केवी सब स्टेशन से बायल डीएस पर आपूर्ति शुरू की। इसके बाद ही लोग माने। एसडीओ ने सब स्टेशन पर कार्यरत 4 कर्मचारियों का तबादला करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे पहुंच गए ग्रामीण, कर्मियों को किया बाहर
ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि सुनील, गांवड़ी जाट के सरपंच राजेश, सरेली का सरपंच रीना के प्रतिनिधि बिल्लू, निजामपुर के पूर्व सरपंच देशराम, चिरंजीलाल प्रधान, सतबीर, बाबूलाल, ताराचंद, भूपसिंह, एडवोकेट बुधराम स्वामी, उमराव, दाताराम, राजेश, कमला, तारावती, फुलवतीत, निक्की, सुमन, अनीता, रेखा, सुगनी, सुमीत्रा व संतोष आदि सैकड़ों महिला पुरुष सुबह 8 बजे निजामपुर 33 केवी सब स्टेशन पर एकत्र हुए। धूप में इकट्ठा होकर नियमित बिजली सप्लाई नहीं देने पर विरोध जताया और एक्शन बिजली विभाग को मौके पर बुलाकर उनकी समस्या का समाधान करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा चरमरा गई पेयजल आपूर्ति भी
सूचना मिलने के बाद एसडीओ ग्रामीण निरंजन सिंह को ग्रामीणों ने बताया कि सबस्टेशन से अघोषित कट व नियमित बिजली सप्लाई नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल गहराया। साथ ही इस सब स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के दुव्र्यवहार कि शिकायत की। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से बिजली समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति सही नहीं हो पा रही है। इसके लिए जब भी सबस्टेशन से कारण जानना चाहा तब उनका व्यवहार संतोष जनक नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया यहां के कर्मचारी ऐसा जानबूझ कर कर रहे हैं।
कई गांवों की होती है यहां से बिजली आपूर्ति
इस फीडर पर धाटाशेर, ढाणी छिलरो, पवेरा, गांवड़ी जाट, नापला, नारेहडी, सरेली, रोपड़ सराय, पाचनौता, बायल, रावता की ढाणी समेत कई ढाणियों में बिजली सप्लाई होती है।

सरपंचों ने की एसडीओ से समाधान की मांग
दोपहर करीब 12 बजे गांवड़ी जाट सरपंच राजेश कुमार, इस्लामपुरा के सरपंच देशराज, सरेली के सरपंच प्रतिनिधि बल्लू ने बिजली सप्लाई की समस्या के समाधान की मांग एसडीओ से की। जिस पर एसडीओ ने सरपंचों को आपूर्ति ठीक करने का भरोसा सरपंचों को दिलाया। वहीं ग्रामीणों की मांग पर एसडीओ निरंजन सिंह ने बताया कि इस सब स्टेशन के कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बदला जायेगा। साथ ही बायल डीएस के गांवों को दिन में 11 से 4 बजे और शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बिजली सप्लाई होगी। वहीं सब स्टेशन से किसी प्रकार का कट नहीं होगा।
शहर में रविवार को भी गुल रही बिजली
नारनौल शहर के सिटी सिक्स में सुबह आठ बजे से 12 तक बिजली आपूर्ति मरम्मत के चलते बाधित रही। इससे पूर्व सुबह पांच बजे से सात बजे तक बिजली का कट लगा। वहीं दिन के समय भी कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

शहरों में 16 घंटे गांवों में मिल रही दिन में दो घंटे
जिला के शहरों में इन दिनों 24 घंटे में से केवल 16 घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि गांवों में दिन के समय दो घंटे व रात के समय छह घंटे बिजली मिलती है।
दादरी से नारनौल आ रही मुख्य लाइन में फाल्ट होने के कारण रात को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। वहीं निजामपुर में भी इसी कारण लोगों को परेशानी हुई। वहां जाकर लोगों को सुचारु बिजली आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
-निरंजन कुमार, एसडीओ ग्रामीण, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed