फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पोलियो की दवा पिलाने के लिए बनाई गई 666 टीमें, हड़ताल का नहीं दिखा असर

पोलियो की दवा पिलाने के लिए बनाई गई 666 टीमें, हड़ताल का नहीं दिखा असर

Mon, 29 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पोलियो की दवा पिलाने के लिए बनाई गई 666 टीमें, हड़ताल का नहीं दिखा असर
पोलियो की दवा पिलाने के लिए बनाई गई 666 टीमें, हड़ताल का नहीं दिखा असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नारनौल। आशा वर्करों की हड़ताल के कारण इस बार पोलियो दवा पिलाने की जिम्मेवारी आंगनबाड़ी हेल्पर व वर्कर को दी गई है। जिला में कुल 870 आशा वर्कर हैं। वहीं जिला में दो यूनियन होने के कारण एक यूनियन की करीब 100 आशा वर्करों ने पोलियो अभियान में अपना सहयोग दिया। इससे पहले दिन हड़ताल के बावजूद कोई असर इस अभियान पर नहीं देखा गया।
महेंद्रगढ़ जिले में तीन दिनों तक पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तीन दिनों में 1 लाख 10 हजार 640 बच्चों को वैक्सीन यानी पोलियो ड्राप्स पिलाई जानी है। रविवार को पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, हास्पिटल व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित किए गए 1179 बूथों पर यह दवा पिलाई गई। पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 666 टीमों का गठन किया है। पहले दिन जिलाभर में 1179 बूथ केंद्रों पर वैक्सीनेटर टीमों ने दवा पिलाई। एक केंद्र पर चार वैक्सीनेटर सदस्य रहे। पोलिया अभियान के इंचार्ज डा. रामनिवास एवं अर्बन नोडल अफसर डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला में 1179 बूथ बनाये गये हैं। इनमें तीन दिनों में 1 लाख 31 हजार 139 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जायेगी। आशा वर्कर के हड़ताल पर होने के कारण आंगनबाड़ी हेल्पर व वर्कर, पंचायती तौर पर पंच व सरपंच का सहयोग लिया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो शिक्षकों का भी सहयोग लिया जा सकता है। इस अभियान के लिये 666 टीम बनाई गई है। वहीं 29 मोबाइल टीम को भी शामिल किया है।
विज्ञापन

उनकी यूनियन की कोई भी वर्कर पोलियो की दवा पिलाने नहीं गई। हर बार आशा वर्कर ही दवा पिलाती हैं। जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर भी मदद करती हैं। इस बार हड़ताल के कारण आशा वर्कर अभियान में शामिल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कांता यादव, जिला प्रधान आंगनबाड़ी यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed