फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   डीएचबीवीएन के अधिकारी और जन प्रतिनिधि जुड़ेंगे वाट्सअप ग्रुप से

डीएचबीवीएन के अधिकारी और जन प्रतिनिधि जुड़ेंगे वाट्सअप ग्रुप से

Fri, 15 Dec 2017 09:37 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
डीएचबीवीएन के अधिकारी और जन प्रतिनिधि जुड़ेंगे वाट्सअप ग्रुप से
वाट्सएप ग्रुप से अपडेट रहेंगे बिजली उपभोक्ता
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अपनी सेवाओं में पारदर्शिता रखने और उपभोक्ताओं को हर प्रकार की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी से अपडेट रखने पर वाट्सएप ग्रुप बनाने जा रहा है। इन ग्रुप पर एसई से लेकर जेई तक के अधिकारी ऑनलाइन होंगे। ग्रुप में छोटी-छोटी समस्या और फील्ड की फीडबैक को शेयर किया जाएगा। निगम के अधिकारी मीडिया ग्रुप सहित ग्राम सरपंच, नगर पालिका पार्षद, नगर निगम पार्षद, किसानों और इंडिपेंडेंट उपभोक्ताओं का वाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। इन ग्रुप के माध्यम से अधिकारी बिजली से संबंधित सभी तरह की जानकारियों को वाट्सएप ग्रुप पर शेयर करेंगे। इससे लाइनों में अचानक फाल्ट आने, बिजली गुल रहने और मेंटिनेंस कार्यों के चलते लाइन ब्रेक होने जैसी समस्याओं की सीधी जानकारी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता तक पहुंचेगी। इससे बिजली निगम और उपभोक्ताओं के बीच बेवजह के झगड़ों पर अंकुश लगेगा। बिजली निगम के अधिकारी किसी भी समस्या के बारे में समय रहते उपभोक्ताओं को आवश्यक सूचना दे सकेगा। उपभोक्ताओं के लिए रिलेशनशिप मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं। 50 किलोवाट लोड से ऊपर के उपभोक्ताओं के लिए एसडीओ रिलेशनशिप मैनेजर हों। 50 से नीचे किलोवाट तक के लोड के उपभोक्ताओं के लिए जेई को रिलेशनशिप मैनेजर बनाया जाएगा।

इंडिपेंडेंट उपभोक्ता का बनेगा अलग से ग्रुप
बिजली निगम बड़े उपभोक्ताओं का भी ग्रुप बनाया जाएगा, जिनके अपने इंडिपेंडेंट फीडर हैं। इस ग्रुप में चीफ इंजीनियर को दिल्ली भी शामिल रहेंगे। सब डिवीजन में बहुत कम ऐसे उपभोक्ता हैं, ये उपभोक्ता अधिक बिजली खर्च करते हैं औैर अच्छा रेवेन्यू भी देते हैं।
विज्ञापन


किसानों को ऊर्जा मित्र एप से जोड़ा जाएगा
जिले के किसानों को ऊर्जा मित्र एप से जोड़ा जाएगा। यह एप केंद्रीय सरकार की ओर से बनाया गया है। इस एप के साथ किसानों के मोबाइल नंबर जोड़ दिए जाएंगे जिससे उनके मोबाइल पर बिजली कट, फाल्ट आदि की सूचना मिलती रहेगी। इसके अलावा बिजली बिल भी उनके मोबाइल पर आ जाएगा। इससे किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंचों का बनाया जाएगा अलग ग्रुप
सरपंचों को भी निगम वाट्सअप ग्रुप से जोड़ेगी ताकि उन्हें भी बिजली के बारे में पूरी जानकारी हो। कई बार गांव में लंबा कट लग जाता है। सरपंच फोन बार-बार निगम के अधिकारियों को फोन करते हैं किंतु उन्हें फोन पर कोई रिस्पोंस नहीं मिल पाता। ऐसे में कई बार तो ग्रामीण प्रदर्शन पर उतारू हो जाते हैं। लेकिन अगर सरपंच को पहले कि बिजली संबंधी सूचना होगी तो वह ग्रामीणों को अपने स्तर पर सूचित कर सकता है। बता सकता है कि बिजली आने में इतना समय लगेगा, तब लोग उसी हिसाब से अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

डीएचबीवीएन+मीडिया नाम से ग्रुप बनाया
बिजली निगम की ओर से मीडिया को निगम की तरफ से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से डीएचबीवीएन+मीडिया नाम से ग्रुप बनाएगा, जिसमें एसई, एक्सईएन एसडीओ के साथ मीडिया के लोग शामिल रहेंगे। इस ग्रुप में बिजली निगम की ओर से निगम के दिशा-निर्देश, फीडबैक पॉलिसी शेयर की जाएगी।

पार्षदों का भी बनेगा वाट्सऐप ग्रुप
बिजली निगम की ओर से शहर के लोगों को बिजली संबंधित जानकारी देने के लिए निगम जिला पार्षदों, जिला परिषद के चेयरमैन, नगरपालिका चेयरमैन, नगरपालिका पार्षदों का अलग से ग्रुप बनाया जाएगा। इन ग्रुप में मंत्री एवं एमएलए के पीए को भी जोड़ा जाएगा। मंत्री के पास समय नहीं रहने के चलते उनके पीए को जोड़ा जाएगा। शहर फीडर बंद है तो बताया जाएगा बंद क्यों हैं और कब तब चालू हो जाएगा जैसी जानकारी दी जाएगी। इससे बिजली फाल्ट के दौरान उपभोक्ताओं को समझाना आसान हो जाएगा।

-----------
बिजली निगम की सेवाओं को बेहतर ढंग से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने लिए वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। ग्रुप बनाने की प्रक्रिया जा रही है। सबसे पहले मीडिया ग्रुप बनाया जाएगा ताकि निगम अपनी उपभोक्ताओं से जुड़ी जानकारी मीडिया से शेयर कर सके।
-जेपी दहिया, एक्सईएन महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed