{"_id":"596fa40f4f1c1b5b5d8b4609","slug":"161500488719-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19rtknnl01171107383.sty","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19rtknnl01171107383.sty
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता लिंगानुपात 894 किए जाने का टारगेट
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंकुर गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नए युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजनारायण कौशिक ने अब तक इस बारे में हुई प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही कहा कि जिले में मतदाता लिंग अनुपात 884 है जिसे बढ़ाकर 894 किया जाना है।
गुप्ता ने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित लक्ष्य तय समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि आगामी 23 जुलाई को विशेष अभियान तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान सभी मतदान स्तर अधिकारी 9 से 5 बजे तक अपने केंद्र पर मौजूद रहेंगे। मतदान केंद्र पर नए पात्र नागरिकों को फार्म नंबर-6, वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर-7, शुद्धीकरण के लिए फार्म नंबर-8 और उसी विधानसभा में मतदान केंद्र बदलवाने के लिए फार्म नंबर 8-क मुहैया करवाएंगे। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के इस विशेष अभियान के दौरान अपना वोट बनवाने के लिए फार्म अवश्य भरें। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थाओं के मुखियाओं को भी फार्म भरवाने के लिए निर्देश दिए हैं। कॉलेजों में दाखिले के दौरान विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं। सभी युवाओं को अपना वोट जरूर बनवाना चाहिए।