{"_id":"596fa3fe4f1c1b7a638b4617","slug":"161500488702-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चे को मिलाया परिजनों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चे को मिलाया परिजनों से
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गत 4 जून से लापता चरखी दादरी के झोझूकलां निवासी हैप्पी पुत्र लखबीर को पुलिस ने बुधवार सुबह गांव बुढ़वाल के पास से बरामद किया है। जिसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला हैप्पी झोझूकलां निवासी चार जून से नारनौल बस स्टैंड से अचानक लापता हो गया। जिसे परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना महावीर पुलिस चौकी में दी। बच्चे की बरामदगी को लेकर 8 जून को गांव झोझूकलां के 50 के करीब लोग पुलिस अधीक्षक अनिल धवन से आकर मिले थे। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों बच्चे को जल्द ही ढूंढ लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने महावीर चौकी इंचार्ज को बच्चे का जल्द से जल्द सुराग लगाकर बरामद करने के आदेश दिए थे। कुछ दिन बाद हैप्पी के पिता के फोन पर रात को मिस काल आई। परंतु जिसके बाद फोन बंद कर लिया गया, जब पुलिस ने उस फोन का पता किया तो उसका पता नांगल कोयला जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश का मिला, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह मुस्कान टीम को सूचना मिली कि एक बच्चा बुढ़वाल गांव के पास काफी देर से बैठा है। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को देखते ही पहचान लिया। इसकी सूचना चौकी इंचार्ज एएसआई सज्जन को दी गई। इसके बाद बच्चे को महावीर चौकी लाया गया। फिर बच्चे के परिजनों को सूचना दी गई। पता चला कि हैप्पी अपनी बड़ी बहन के पास गांव दनचोली में ही रहता था और निजामपुर के पास एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। जब हैप्पी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह झोझूकलां से नारनौल पहुंचा और बस स्टैंड से खाटू श्याम मंदिर जाने वाली बस में बैठ गया। उसे नहीं पता था की वह कैसे बस में बैठा तथा कैसे खाटू धाम पहुंचा। उसने बताया कि वह खाटू मंदिर में प्रसाद आदि खाकर मंदिर के पास ही सो जाता था। आज कैसे बुढ़वाल के पास पहुंचा इस बारे में भी हैप्पी कुछ नहीं बता पाया। क्योंकि बच्चा सहमा और डरा हुआ दिख रहा था। एक दो दिन के बाद जब बच्चा सामान्य हो जाएगा, तब दोबारा से उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बच्चे को उसके पिता लखबीर ओर मामा राकेश के हवाले किया। वहीं लड़के के पिता लखबीर ने बताया कि उसकी पांच लड़की है और हैप्पी एक ही लड़का है। जिसकी कई दिन से पुलिस के साथ मिलकर बच्चे की तलाश कर रहे थे। बेटे के अचानक खो जाने के कारण परिवार सदमे में था। जो पुलिस ने बच्चे की तलाश में पूरा सहयोग किया। आज वह अपने बेटे को पाकर बहुत खुश है।