फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जीएसटी का असर आर्मी कैंटीन पर भी, नहीं मिल रहा पूरा सामान

जीएसटी का असर आर्मी कैंटीन पर भी, नहीं मिल रहा पूरा सामान

Wed, 19 Jul 2017 08:14 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी का असर आर्मी कैंटीन पर भी, नहीं मिल रहा पूरा सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जीएसटी की मार पूर्व सैनिक एवं सैनिकों के परिवारों पर भी पड़ती दिखाई दे रही है। पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों परिवार को कम कीमतों पर सामान देने वाली चिंकारा कैंटीन में अब 50 प्रतिशत सामान भी उपलब्ध नहीं है। जो माल आ रहा है, वह भी पुरानी कीमतों का आ रहा है। हालात यह है कि सैनिक परिवारों को जरुरत का सामान भी कैंटीन से नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
इस कैंटीन से महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली के सैनिक और पूर्व सैनिक परिवार सामान लेने आते हैं। जीएसटी लागू होने के बाद कैंटीन से शैंपू, साबुन, मैगी, तेल, वाशिंग पाउडर, परफ्यूम, फेस क्रीम बिस्कुट आदि सामान भी नहीं मिल रहा। जीएसटी के लागू होने के बाद कैंटीन में आधा सामान आ रहा है। बताया जा रहा है कि 70 लाख रुपये के सामान की डिमांड भेजी गई थी। माल मात्र 38 लाख रुपये का आया है। यह माल 14 जुलाई को आया था। कैंटीन में लगभग 500 से अधिक उत्पाद मिलते हैं। इनमें से बहुत से आ ही नहीं रहे।
विज्ञापन


कैंटीन में सामान नहीं आ रहा, बहुत सी जरुरतमंद वस्तुएं कैंटीन में नहीं मिल रहीं। चार दिन पहले ही माल आया है। तब ये हाल हैं। अब बाजार से ही सामान लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय
कैंटीन में क्रीम, आंवला, तेल, वाशिंग पाउडर भी नहीं मिल रहा। अब बाजार से खरीदना पड़ेगा। जो सूची दी थी, उसमें से आधा भी माल नहीं मिला।
-सुनील।

सामान बहुत कम आ रहा है। बिस्कुट और मैगी, शैंपू, क्रीम आदि नहीं मिल रहा। केवल नाम मात्र का सामान आ रहा है। दोबारा सामान आएगा तब फिर देखेंगे।
-विकास गुप्ता।

हमारा माल हिसार डिपो से आता है। डिपो में जो माल उपलब्ध था, वो आ चुका है। जीएसटी अभी तक आर्मी कैंटी के सामानोें पर पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है। जब यह हो जाएगा तो सभी सामान आ जाएंगे। अभी 25 जुलाई तक दूसरी गाड़ी आनी है। उम्मीद है, उसमें माल पूरा आएगा।
-विद्यानंद, मैनेजर चिंकारा कैंटीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed