फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   16 new corona infected in the district, 22 patients recovered

रेवाड़ी में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले, 22 मरीज हुए ठीक

Sun, 26 Jul 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
16 new corona infected in the district, 22 patients recovered
मोहल्ला नलापुर में बनाया गया कंटेंनमेंट जोन। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में कोरोना संक्रमित के रविवार को 16 नए मामले आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 754 हो गई हैं। रविवार को 22 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 473 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 280 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों की कांटेक्ट जानकारी ली गई है। संबंधित क्षेत्र को कंटनेमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने एंटीजन टेस्ट भी किया है। दो मोबाइल टीमों ने 115 लोगों की स्क्रीनिंग की है। 26 जुलाई तक 80336 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 46977 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 13752 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 669 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। नारनौल में मोहल्ला नलापुर व रावका में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। नारनौल में मिला एक पॉजिटिव दुकान पर काम करता है। इसके पार्ट टाइम में गाड़ी चलाता था। वहीं दूसरा पॉजिटिव दिल्ली गया था और एक दुकान पर काम करता है। गहली का मरीज हाईवे बनाने वाली कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

दुकानदार मिला कोरोना संक्रमित
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के एक दुकानदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पॉजिटिव आए व्यक्ति को कोविड-19 अस्पताल पटीकरा रेफर किया गया है। वहीं पॉजिटिव के संपर्क में रहे करीब 12 के सैंपल सोमवार को लिए जाएंगे। पॉजिटिव के घर व आसपास के मोहल्ले में सैनिटाइजर किया गया है। साथ ही उक्त एरिया में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पॉजिटिव मिले व्यक्ति ने नांगल चौधरी के निजामपुर रोड पर कपड़े का शोरूम कर रखा है। सुबह सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। 24 जुलाई को बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद नारनौल सिविल अस्पताल में सैंपल जांच के लिए देकर आया था। जिसकी रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन दुकानदार के पॉजिटिव मिलने पर मेडिकल टीम की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि वह दुकान पर आने वाले काफी लोगों से मिल चुका है। सुबह सब्जी मंडी में भी आढ़त के दौरान काफी लोगों से मिलता था। टीम के लिए उससे मिलने वालों की हिस्ट्री निकलना काफी मुश्किल होगा। दुकानदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही कोरोना की चेन को और अधिक बढ़ाने में काफी हद तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की सूची : निहालवास -4 , गहली -1, कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1, मोहल्ला नलापुर नारनौल - 1, मोहल्ला राव का -1,कनीना- 1, गादड़वास - 1, मोहल्ला करेलिया महेंद्रगढ़- 2, जवाहर नगर - 1, नांगल चौधरी-1, मोहल्ला बालानो महेंद्रगढ़- 1, मोहल्ला चौक महेंद्रगढ़-1।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed