फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   तपिश ने झुलसाया, दूसरे दिन भी पर 47 डिग्री के पार

तपिश ने झुलसाया, दूसरे दिन भी पर 47 डिग्री के पार

Sun, 02 Jun 2019 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
तपिश ने झुलसाया, दूसरे दिन भी पर 47 डिग्री के पार

विज्ञापन
नारनौल। तेज धूप व दिनभर चलती लू के थपेड़ों से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। अधिक लू व तेज धूप होने के कारण जिला में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से नये रिकार्ड बनते जा रहे है। रविवार को भी तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक सप्ताह के दौरान रात के तापमान में 8 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। इसके चलते रात की नींद भी अब उड़ने लगी है। सूर्य देव प्रचंड रूप धारण किए हुए है। जिसके कारण आसमान से दिनभर आग बरस रही है। दिन में बरसी आग के कारण रात को भी लू चल रही है। आसमान से गिर रही आग से लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। जेष्ठ माह में पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। इसके कारण लोग घरों से भी बाहर नहीं निकल रहे है। जिसके कारण बाजार भी दिन के समय सुनसान नजर आने लगे हैं। तेज गर्मी व लू चलने के कारण लोग भी इसकी चपेट में आ रहे है। जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग सभी मौसमों में तीन रंग येलो, आरेंज व रेड जारी करता है। रेड रंग जारी करने का मतलब है कि इस समय मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed