{"_id":"5cf16ff7bdec2207254c9fe8","slug":"155932675710-narnol-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बजट बैठक तीन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बजट बैठक तीन को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की बजट बैठक तीन जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पार्षदों को भी नोटिस के माध्यम से सूचना दे दी है। बजट की सूचना शिक्षामंत्री रामबिलास और सांसद धर्मबीर को भी दी गई है। बजट की बैठक का नोटिस स्वयं नपा चेयरपर्सन ने जारी किया है। बैठक में नपा चेयरपर्सन के पार्षद पति सस्पेंड होने और तीन पार्षदों को इस्तीफा देने के मामले के चलते बजट के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। बजट बैठक लेखाकार की उपस्थित में होगी। अभी पालिका में एमई और सचिव दोनों के पद खाली पड़े हैं। आचार संहिता लगने के कारण तीन माह देरी से बजट पेश किया जाएगा है। इस कारण कर्मचारियों की तनख्वाह तथा अन्य विकास कार्य भी रुके हुए हैं।
11 चयनित पार्षद ही हिस्सा लेंगे बैठक में
बता दें कि शहर में नपा चेयरपर्सन सहित 15 पार्षद हैं। इन 15 पार्षदों में से 11 पार्षदों के पास बजट बैठक की सूचना दी गई है। इसके अलावा दो मनोनीत पार्षदों को भी बुलाया गया है। इस बजट बैठक की सांसद चौधरी धर्मबीर, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, तुरुण यादव, मनीष सैनी, कृष्णा जांगड़ा, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिका सैनी, देवेंद्र कुमार, बबीता देवी, विष्णु कुमार, मंजू महायच, महेंद्र सिंह (मनोनीत पार्षद), कुलदीप शर्मा (मनोनीत पार्षद), को सूचना दी गई है।
नपा चेयरपर्सन के पार्षद पति को नहीं मिला बैठक का न्यौता:
नगरपालिका की बजट बैठक में नपा चेयरपर्सन के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी को न्यौता नहीं दिया गया। हालांकि बजट की सूचना नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग की ओर से दी गई है। परंतु सुरेंद्र बंटी को हाई कोर्ट ने निलंबित किया हुआ है। इसलिए कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए उन्होंने अपने पति को बजट की सूचना नहीं दी। इसके अलावा पार्षद अमित मिश्रा, कमलेश तायल तथा नरेंद्र खन्ना को बैठक में नहीं बुलाया गया। इन तीनों पार्षदों ने दिसंबर 2017 में उपायुक्त को अपना इस्तीफा दे दिया था। लेकिन प्रशासन ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया था। इस मामले में हाई कोर्ट की डबल बेंच में केस चल रहा है।
विज्ञापन
पिछले बजट को नहीं मिली मंजूरी
नगर पालिका ने वर्ष 2018 में 16 फरवरी को आम बजट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में नपा सचिव उपस्थित नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में ही बैठक कर ली गई थी। बैठक में लगभग लगभग 12 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। परंतु इस बैठक पर शिकायत कर दी गई थी जिसके बाद इस बजट बैठक को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया था।
नगर पालिका की आम बजट की बैठक तीन जून को बुलाई गई है। इसमें हमने चार पार्षदों को छोड़कर शेष सभी पार्षदों को आमंत्रित किया गया है।
- रीना गर्ग, नगरपालिका चेयरपर्सन