{"_id":"5ceacecfbdec22073561c9f6","slug":"1558892288139585-narnol-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार परीक्षा - 9585 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार परीक्षा - 9585 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल, महेंद्रगढ। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित नायब तहसीलदार परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। महेंद्रगढ़ जिले में 21959 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसके लिए नारनौल में 31 व महेंद्रगढ़ में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लेकिन पूरे जिले में 9585 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि 12374 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।वहीं परीक्षा केंद्र पर सख्ती के कारण महिला परीक्षार्थियों को अपने आभूषण और हाथ में बंधे धागे को उतारना पड़ा। संघन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया।
नायब तहसीलदार की लिखित परीक्षा के लिए नारनौल में बनाए गये केंद्रों में आदर्श बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 216, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल ब्लॉक-बी में 288 ,राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल ब्लॉक-ए में 288, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर में चार केंद्र बनाए गये थे जिसमें ब्लॉक-ए में 264, ब्लॉक-बी में 264, ब्लॉक-सी में 264, ब्लॉक-डी में 264, सीएल पब्लिक स्कूल में तीन ब्लाक में 792, डीएवी स्कूल में चार केंद्रों में 1257, हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो केंद्रों में 672, राजकीय सीनियर सेकेंडरी ब्वाय नारनौल में दो परीक्षा केंद्र में 432, राजकीय महिला कॉलेज नारनौल 312, राजकीय पीजी कॉलेज ब्वाय में दो केंद्रों में 624, राजकीय बीएड कॉलेज नारनौल में 624, बीकेएन राजकीय पॉलिटेक्निक नारनौल में 624, यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल में तीन केंद्रों में 936, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 288, गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी में 456 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के लिए सुबह साढ़े आठ बजे तक परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की लंबी लाइनें लग गई थी।
-गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को दी इंट्री
पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा संपन्न करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे तक परीक्षार्थियों की गहना से जांच की। परीक्षार्थी को प्रवेशपत्र के अलावा मोबाइल फोन, टैबलेट, आभूषण व पानी बोतल, पर्स, बेल्ट, किताबें, नोट्स, घड़ी, बैंक के एटीएम कार्ड समेत अन्य कोई सामान अंदर ले जाने की इजाजत नहीं थी। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मी इन चीजों की जांच कर रहे थे। इसके बाद परीक्षार्थी के फिंगर प्रिंट उसके आधार कार्ड से मिलान किया जा रहा था। इसके बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जा रही थी। सीईओ महावीर ने बताया कि जिले में रविवार को आयोजित की गई नायब तहसीलदार की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई। इस परीक्षा में 21959 परीक्षार्थियों में से 9585 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन
बसों में रही भारी भीड़
नायब तहसीलदार पद के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा को लेकर सुबह बसों में खासी भीड़ रही। आवेदक बस की छत पर यात्रा करते दिखाई दिए। एचपीएससी की ओर से आयोजित इस परीक्षा के दृष्टिगत महेंद्रगढ़ व नारनौल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनके नोडल अधिकारी कनीना के एसडीएम अभिषेक मीणा बनाए गए थे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बसों में भीड़ रहने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रेवाड़ी की ओर से महेंद्रगढ़ पहुंचे परीक्षार्थी बसों की छतों पर यात्रा करने पर मजबूर रहे। सहकारी समिति की बसें कम होने पर रोडवेज की बसें रवाना होती रही।